उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

बेलहर नगर पंचायत के चेयरमैन बने सुरेन्द्र निषाद, लोगों का जताया आभार

  • सपा, बसपा व भाजपा के उम्मीदवारों को दी पटखनी

बेलहर, संतकबीरनगर। नवसृजित बेलहरकला नगर पंचायत के चेयरमैन बने सुरेन्द्र निषाद आजादी समाज पार्टी के रहें प्रत्याशी जीत के बाद लोगों का जताया आभार, शनिवार को मतगणना पूरी हुई तो सभी लोग अचरज रह में पड़ गए जब आजाद समाज पार्टी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर अपना कब्जा जमा लिया। इस हाई प्रोफाइल सीट से पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के परिजन को हार का सामना करना पड़ा।

बताते चलें कि बेलहरकला नगर पंचायत नवसृजित नगर पंचायत है। सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का निवास स्थान है। पूर्व मंत्री के द्वारा खुद इस नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर अपने भाई आनंद निषाद की पत्नी को उम्मीदवार समाजवादी पार्टी ने घोषित किया था। जिसके बाद से इस सीट को जितवाने के लिए स्वयं पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद आमजनता से संपर्क कर जनसमर्थन भी मांगा जा रहा था। लेकिन इस सीट पर भीम आर्मी की राजनीतिक इकाई आजाद समाज पार्टी से उम्मीदवार सुरेंद्र निषाद ने सभी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज किया।

शनिवार को अंतिम परिणाम आने के बाद भाजपा के उम्मीदवार अत्रिमुनि राय को 1710 मत, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रतिमा निषाद को 1863 मत व बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को नीतू राय को 1686 मत मिले। इस तरह से सबसे अधिक मत पाकर सुरेंद्र निषाद ने विजय प्राप्त किया है। 270 मतों से निकटतम सपा प्रतिद्वंद्वी को हराया है। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के विजयी प्रत्याशी ने रविवार को नगर क्षेत्र के लोगों के पास जाकर उनका आभार जताया और कहा कि यह जीत सर्वसमाज की जीत है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही लक्ष्य है। इस तरह से अनेकों बातो को कहते हुए क्षेत्र को जनता का आभार व्यक्त किया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button