ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार को प्रसाद का हुआ वितरण

- विधिवत पूजन अर्चन के बाद हुआ प्रसाद वितरण
मेंहदावल, संतकबीरनगर। हिन्दू धर्म शास्त्र में जयेष्ठ माह के मंगलवार के दिन को बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन हिन्दू धर्म शास्त्र में भगवान हनुमान के दिन के रूप में जाना जाता है। इस दिन जगह जगह पूजन अर्चन के साथ ही प्रसाद वितरण किया जाता है। इसी कड़ी में मेंहदावल नगर में बालाजी सेवक मंडल के द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि हर साल की भांति इस साल भी बालाजी सेवक मंडल मेंहदावल के सदस्यों द्वारा मेंहदावल नगर के अस्पताल तिराहे पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान भगवान हनुमानजी के विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ ही भोग लगाकर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बालाजी सेवक मंडल के सदस्यों द्वारा भक्तों में बूंदी के नुक्ती के साथ ही पानी का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर भक्तजन, श्रद्धालुओं के साथ ही राहगीरों में गुजरने वाले सभी लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे श्रद्धा के साथ सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस प्रसाद वितरण कार्यक्रम के अवसर अमित तनेजा, अमित अरोड़ा, धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र चौबे, गणेश मोदनवाल, धर्मदेव विश्वकर्मा आदि अनेको लोग उपस्थित रहे।



