उत्तर प्रदेशलखनऊ

सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों में एचएसआरपी लगवाना अनिवार्य : दया शंकर सिंह

लखनऊ । प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी प्रकार की वाहनों में अब एचएसआरपी लगवाना अनिवार्य है, जबकि बहुत ही सीमित संख्या में वाहन स्वामियों ने अब तक अपने वाहनों में एचएसआरपी लगवाया गया है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसको लेकर व्यापक अभियान चलाएं।

अपर परिवहन आयुक्त, उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र निर्मल प्रसाद ने बताया कि वाहन स्वामी 20 मई तक एचएसआरपी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर लें। 21 मई से प्रवर्तन टीम जांच अभियान चलायेंगी। इस दौरान जिस भी वाहन पर एचएसआरपी नहीं रहेगा, ऐसे वाहनों का नियमानुसार चालान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

श्री निर्मल प्रसाद ने बताया कि अभियान के दौरान सभी प्रकार के वाहनों (कामर्शियल, निजी, बड़े, छोटे) की जाँच की जायेगी एवं एचएसआरपी न होने की दिशा में ऐसे वाहनों का चालान भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे वाहन स्वामी जिन्होंने एचएसआरपी की बुकिंग करा ली है, परन्तु एचएसआरपी प्राप्त नहीं हो सका है, ऐसे वाहन स्वामी बुकिंग रसीद दिखा सकते हैं। ऐसे वाहनों का चालान नहीं किया जायेगा। निर्मल प्रसाद ने कहा कि बिना एचएसआरपी के वाहन न केवल अपराधिक कृत्यों में इस्तेमाल हो रहे हैं, बल्कि राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिना एचएसआरपी संदिग्ध वाहनों की पहचान मुश्किल होता है, जिसका अनुचित लाभ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग उठा रहे हैं। ऐसे में जल्द से जल्द जिन वाहनों में एचएसआरपी नंबर नहीं लगे हैं वह लगवां लें।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button