उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ : आधुनिक उपकरणों से होगी सीवर और सैप्टिक टैंक की सफाई

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सीवर एवं सैप्टिक टैंक की सफाई जैसे खतरनाक कार्य से सफाई कर्मियों के जीवन को बचाने के लिए केन्द्र सरकार ने अनूठी पहल की है और मनुष्यों द्वारा किये जाने वाले इस कार्य को पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। प्रदेश में भी निकाय अधिकारियों को सीवर एवं सैप्टिक टैंक की सफाई मशीनों द्वारा कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही आधुनिक उपकरणों एवं मशीनों के प्रयोग को बढ़ाने तथा सुरक्षा आदि के संबंध में सफाई मित्रों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षित करने को भी कहा गया है।

89090

नगर विकास मंत्री के निर्देशों के तहत नगर विकास विभाग द्वारा सफाई मित्रों के सम्मान एवं क्षमता संवर्धन के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को नगरीय निकाय निदेशालय में किया गया। निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्धाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नेहा शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई मित्रों को गरिमामयी जीवन व सुरक्षा के साथ ही आधुनिक मशीनों के माध्यम से उन्नत तकनीक से लैस करना सरकार का पहला लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि सफाई मित्र आज हमारे और आपके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इनके योगदान के बिना हम एक स्वस्थ, समृद्ध और विकसित समाज और राष्ट्र की कल्पना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब सफाई का सारा काम मैनुअल तरीके से होता था। उस दौर में सफाई मित्रों को अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए अपनी गरिमा और सम्मान की लड़ाई लड़नी पड़ती थी। कई बार जीवन को दांव पर लगाकर ड्यूटी निभाने की चुनौतियां रहती थी।

नेहा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब स्वच्छ भारत मिशन की अवधारणा परिकल्पित की तो उसके बाद सफाई मित्रों के जीवन में भी आमूल-चूल परिवर्तन होने की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारे मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्र सरकार की इस पहल को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए आगे बढ़ाया। इसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर चुका है। एक महत्वपूर्ण पड़ाव लगातार पार करते हुए सफलता की ओर अग्रसर हैं। हम सभी के सम्मिलित प्रयास से जो सफलता प्राप्त हुई है उसी वजह से आज हम इस कार्यशाला का आयोजन करते हुए और आगे बढ़ने की ओर अग्रसर है।

97888द

नेहा शर्मा ने कहा कि कभी सफाई मित्र हमेशा से अपने कार्य के दौरान चुनौतीपूर्ण और जीवन के लिए खतरनाक समझे जाने वाले पलों से गुजरते थे लेकिन आज परिस्थितियां दूसरी हैं। गरिमामयी जीवन के साथ मेनहोल टू मशीन का मिशन जारी है। सफाई मित्रों को कठिनाइयों से निकालने के लिए सरकार हर प्रकार की टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही है। इसमें और सुधार के संबंध में कार्यशाला में मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे से सफाई के कार्य में जुट जाना आसान काम नहीं होता। डैडिकेटेड कमांड सेंटर के माध्यम से अधिकारी हमारे सफाई मित्रों से सीधे जुड़ते हैं जो वास्तव में फील्ड पर असली योद्धा हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने सफाई मित्रों को हर प्रकार से एक बेहतर जीवन और संसाधन दे सकें, ताकि वह अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को स्वच्छ भारत मिशन की अवधारणा में और आगे बढ़ाएं। मिशन निदेशक ने कहा कि जो भी हमारे सफाई मित्र कार्यशाला में सीखते हैं यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह जब फील्ड पर जाएं तो इससे अपने अन्य साथियों को भी अवगत कराए।

इनको किया गया सम्मानित

वॉश इंस्टीट्यूट और वॉश सॉल्यूशंस के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नेहा शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सफाई मित्रों को सम्मानित किया। इनमें लखनऊ के रंजीत, वाराणसी के सभाजीत, अयोध्या के तिलकराम, मथुरा-वृंदावन के अनिल, कानपुर के राजू और गोरखपुर के जसवंत शामिल रहे। इन्हें अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान निदेशालय में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विकसित की गई  विभिन्न तकनीकियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यशाला के दौरान वॉश इंस्टीट्यूट की डॉ. अकांक्षा वर्मा व अजय गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों के अधिकार-मैनुअल मैला ढोने का अधिनियम, नियम, दिशा-निर्देश और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में उप निदेशक (प्रशासन) रश्मि सिंह, सहायक निदेशक (आर) रश्मि सिंह, सहायक निदेशक (एस.) सविता शुक्ला, अपर निदेशक (पशु चिकित्सक) डॉ. असलम अंसारी, उप निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. सुनील कुमार यादव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button