उत्तर प्रदेशबहराइच

घर मे घुसकर लाखो का माल व नगदी ज़ेवर ले उड़े चोर


रुपईडीहा (बहराइच)। नगर पंचायत रुपईडीहा में बीती रात चोरो ने साकेत नगर के एक घर पर धावा बोलकर लाखो का माल चुरा लिया। रामजानकी इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य केदारनाथ पाठक के पोते अविनाश पाठक ने थाने में तहरीर दी है जिसमे कहा गया है कि बीती रात अपने पैतृक गांव एक शादी समारोह में शामिल होने पूरे परिवार के साथ गया था।घर मे ताला लगा था जिसे अज्ञात चोरों ने तोड़कर घर मे घुस कर अलमारी व बक्से में रखा सामान लेकर फरार हो गये।गृह स्वामी ने बताया कि घर की अलमारी में ज़ेवर,व नगदी तथा कीमती सामान चोरो ने चुरा लिया।आपको बताते चले कि बीते कुछ माह से नगर पंचायत रुपईडीहा में चोरी की घटनाएं लगभग न के बराबर होने से पुलिस बड़े इत्मीनान से ड्यूटी कर रही थी।जिसका फायदा उठाते हुए चोरो ने इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है।फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button