उत्तर प्रदेशबहराइच

‘मार्निंग मास रेड’ अभियान अन्तर्गत बकाया राजस्व रू. 2.47 लाख की हुई वसूली

बहराइच। उपखण्ड अधिकारी आनन्द सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुपालन में जनपद बहराइच के शहरी क्षेत्र के विद्युत उपकेन्द्र गुल्लावीर/बक्शीपुरा से पोषित 11 के.वी. टाउन नं 7 एवं नौवागढ़ी फीडरों की प्रातः 06 बजे ‘मार्निंग मास रेड’ अभियान अन्तर्गत विभागीय टीम द्वारा संयुक्त रूप से संघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। चेकिंग टीम में उपखण्ड अधिकारी प्रथम, अवर अभियन्ता बक्शीपुरा बिजलेन्स हेड कांस्टेबल, अवर अभियन्ता गुल्लाबीर, दरगाह व अन्य कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से विद्युत उपभोक्ताओं के संयोजनों की चेकिंग की गयी।
उन्होंने बताया कि चेकिंग कार्यवाही में बकायेदार उपभोक्ताओं के बकाया धनराशि रू. 3.42 लाख के 07 अदद संयोजन को विच्छेदित एवं बकायेदार उपभोक्ताओं से रू. 2.47 लाख की राजस्व वसूली की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त 08 अदद विद्युत चोरी के संलिप्त उपभोक्ताओं श्रीमती प्रतिमा पाठक निवासी नौवागढ़ी, काजीकटरा निवासी राजेन्द्र पुत्र मंगरे, इस्लामुद्दीन पुत्र कल्लू, इसराईल पुत्र इब्राहीम व हेमलता, सलारगंज निवासी आरिफ पुत्र ताहिर, जावेद पुत्र रमजान तथा चांदपुरा निवासी नसीम अहमद पुत्र अली अहमद के विरुद्ध एफआईआर की कार्यवाही की गयी है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button