उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

नीति आयोग के इन्डीकेट्रर्स की समीक्षा हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

बहराइच। आकांक्षात्मक जनपदों के लिए नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांको, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, आधारभूत संरचना इत्यादि की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सूचकांको की प्रगति की जानकारी प्रदान करते हुए मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने समस्त सेक्टरों व उसके अन्तर्गत आने वाले संकेताकों, पोर्टल पर फीडिंग की प्रकिया इत्यादि की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि माह मार्च में 31वीं समग्र डेल्टा रैंकिंग, स्वास्थ्य एवं पोषण सेक्टर में 40वीं, शिक्षा सेक्टर में 108, कृषि सेक्टर में 14 आधारभूत आंकड़ा सेक्टर में 53, तथा वित्तीय सहायता व कौशल विकास सेक्टर में 8वीं डेल्टा रैंकिंग प्राप्त हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा में पाया गया कि कुछ संकेतांकों के प्रगति में माह अप्रैल में कमी आयी है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आकड़ों की पुष्टि कर विभागीय पोर्टल से मिलान करते हुए प्रगति में अपेक्षित सुधार लाये जाने तथा विवरण उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस सम्बंध में अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि अपने विभागीय पोर्टल के अनुसार ही प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराये।

नीति आयोग से अतिरिक्त आवंटन के रूप में प्राप्त धनराशि अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा में कार्यदायी संस्था पैक्सफेड द्वारा अवशेष 4 हेल्थ सब सेन्टरों के अपग्रेडेशन का कार्य पूर्ण न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि कार्य को अविलम्ब निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराये। बैठक में अनुपस्थित अधि0अभि0 पैक्सफेड का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के भी निर्देश दिये गये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अल्ट्रासाउंड मशीन का क्रय की कार्यवाही पूर्ण कर उपभोक्ता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। टिशु कल्चर लैब के सत्यापन कार्य पूर्ण कराकर यू.सी. प्रेषित किये जाने का निर्देश दिया गया। स्किल डेवलपमेन्ट सेन्टर (ऑडिटोरियम) हेतु कपूरथला में चिन्हित भूमि में बने जर्जर भवन के डिमॉलिश हेतु शासन से हुए पत्राचार की अद्यतन स्थिति की जानकारी लिया गया तथा इसके लिये अन्य भूमि को चिन्हित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। सी.एस.आर. फण्ड के अर्न्तगत कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडीडीआरडीए पी. एन. यादव, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, सीवीओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डीएसटीओ डॉ अर्चना सिंह, डीपीओ राजकपूर, डीसीएनआरएलएम रमेन्द्र कुशवाहा, सचिव मण्डी धनन्जय सिंह, प्राधानार्य आईटीआई प्रदीप अग्निहोत्री, डीपीएम, एनएचएम सरजू खान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button