खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

IPL 2023 Final: आखिर टल गया IPL फाइनल, भारी बारिश के कारण अब ‘रिजर्व डे’ पर खेला जायेगा

अहमदाबाद। भारी बारिश के कारण चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल अब ‘रिजर्व डे’ सोमवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जायेगा । यह घोषणा स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 55 मिनट पर की गई । मौसम विभाग ने पहले ही रविवार को बारिश की भविष्यवाणी की थी और भारी तादाद में यहां जुटे दर्शकों को खराब मौसम से निराशा हाथ लगी । टॉस के समय से आधा घंटा पहले यानी साढे छह बजे से ही बारिश शुरू हो गई और अगले ढाई घंटे में रूक रूककर होती ही रही ।

बारिश रात नौ बजे रूकी तो कवर हटा लिये गए जबकि 8.30 से दो सुपर सोपर भी काम कर रहे थे । इसके बाद हालांकि भारी बारिश आने से मैदानकर्मियों को फिर कवर बिछाने पड़े और वॉर्मअप के लिये उतरे खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ा । आउटफील्ड के जिन हिस्सों पर कवर नहीं था, वहां पानी जमा हो गया था । बारिश रूकने पर भी उसे सुखाने में एक घंटे से अधिक समय लगता ।

आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर मैच कटआफ समय यानी 12 बजकर छह मिनट पर भी शुरू नहीं हो पाता तो फाइनल के लिये एक रिजर्व डे होता है । कटआफ समय के भीतर शुरू होने पर प्रति टीम पांच ओवर का मैच होता । सोमवार को बारिश की भविष्यवाणी नहीं है जिससे पूरे बीस ओवर का मैच होने की उम्मीद है ।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button