उत्तर प्रदेशगोरखपुर

देश का आयकर कर्मचारी महासंघ एनजीसीऐ के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष को तैयार: शैलेन्द्र गुप्ता

गोरखपुर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच एन जी सी ऐ की बैठक आयकर संघ भवन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन आयकर महासंघ के जोनल सचिव शैलेन्द्र गुप्ता ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केन्द्रीय महामंत्री विनोद कुमार राय एव विशिष्ठ अतिथि संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष अशोक पांडेय मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि विनोद कुमार राय ने कहा की आयकर विभाग के एन जी सी ऐमे जुड़ जाने से गोरखपुर जनपद में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच को मजबूती मिली है,और आज इसका विस्तार भी हुआ है, विस्तार में शैलेन्द्र गुप्ता, रवि गुप्ता, अश्वनी कुमार, सरदेंदु प्रजापति एन जी सी ऐ के सह संयोजक बनाए गए हैं। उन्होंने कहा की पुरानी पेंशन व्यवस्था यदि बहाल कराना है तो हमे संगठनीय भेद भाव भुलाकर सड़क पर आकर संघर्ष करे और एक मंच पर आए तभी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो पाएगी।

अभी तो एनपीएस के रिटायर कर्मचारी सब्जी का ठेला और पंचर की दुकान लगा रहे हैं अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो वह दिन दूर नहीं की एनपीएस का रिटायर कर्मचारी सड़को पर भीख मांगते नजर आएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमे पुरानी पेंशन बहाली तक रुकना नहीं है थकना नहीं है और हमे वर्ष 2024 के लोक सभा चुनाव के पहले इसे बहाल कर कर ही मानेंगे। उन्होंने कहा की 27 जून को लखनऊ में होने वाली हुंकार महारैली को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारी प्राण प्रण से जुट जाना है तभी हम पुरानी पेंशन बहाल करा संकेंगे।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हम आप सभी साथियों को यह विश्वास दिलाते है की आज से ही हमारा संगठन पुरानी पेंशन बहाली मंच के निर्देश पर सभी आंदोलन और रैली को सफल बनाने के लिए अपना जी जान लगा देंगे और पुरानी पेंशन बहाल कराकर ही दम लेंगे। कार्यक्रम को अशोक पांडेय भारतेंदु यादव, राजेश सिंह शब्बीर अली, इजहार अली आदि लोगों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर दीपक चौधरी, देवेश सिंह, अनूप कुमार, मदन मुरारी शुक्ल,महेंद्र चौहान, कनिष्क गुप्ता, रवि गुप्ता, अश्वनी कुमार, गौरव अग्रहरी, नितेश कुमार तिवारी,दिनेश सिंह, धर्मचंद सिंह, हरिओम वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार राय,आशीष वर्मा, चमन यादव,रामशंकर पांडेय, देव प्रिय कुमार, रविन्द्र कुमार चौधरी, विनय सिंह, अंकिता जायसवाल, जय प्रकाश, अंगद कुमार गुप्ता, शशि रमन, अनिरुद्ध जायसवाल, विश्वनाथ गुप्ता, एसके विश्वकर्मा सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button