देश

‘भारत में मुस्लिम सुरक्षित हैं ये बोलने वाले भागवत कौन होते हैं’, RSS चीफ के बयान पर भड़के ओवैसी

एआईएमआईएम (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अमेरिका में सोमवार (12 जून) को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ये बार-बार जो आरएसएस की तरफ से बोला जाता है कि मुसलमान भारत में ही सुरक्षित हैं तो ये बोलने वाले आप कौन होते हैं।

दरअसल, मोहन भागवत अपने भाषणों में कई बार कह चुके हैं कि भारत में मुसलमान सुरक्षित है। इसी बात को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोला है। ओवैसी ने कहा, ‘ये तो संविधान है। संविधान है तो हम सुरक्षित हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आप हमें आक्रमणकारी बोलते हैं। अगर आक्रमणकारी हैं तो आर्यन हैं। ये मुल्क किसी का है तो आदिवासियों और द्रविड़ों का है। मानव विज्ञानियों से इसकी पुष्टि की है। खुद बाल गंगाधर तिलक ने कहा कि हम ब्राह्मण लोग आर्कटिक से आए थे।’

मोहन भागवत ने क्या कहा था?

ओवैसी के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बयान के कुछ हिस्से दिखाए गए हैं। वीडियो में मोहन भागवत कहते हैं, ‘पूरी दुनिया में इस्लाम का आक्रमण हुआ। स्पेन से मंगोलिया तक छा गया। धीरे-धीरे कालांतर में वहां के लोग जागे, उन्होंने आक्रमणकारियों को परास्त किया तो अपने कार्यक्षेत्र में इस्लाम सिकुड़ गया।’ संघ प्रमुख ने आगे कहते दिखते हैं, ‘सबने सब बदल दिया। अब विदेशी तो यहां से चले गए, लेकिन इस्लाम की पूजा यही सुरक्षित चलती है। कितने दिन, कितने शतक हुए, ये चल रहा है सहजीवन।’

उन्होंने कहा कि आप कौन होते हैं सुरक्षित बोलने वाले। ये तो संविधान है। संविधान है तो हम सुरक्षित हैं। फिर आप हमें आक्रमणकारी बोलते हैं। अगर आक्रमणकारी हैं तो आर्यन हैं। ये मुल्क किसी का है तो आदिवासियों और द्रविड़ों का है। मानव विज्ञानियों से इसकी पुष्टि की है। खुद बाल गंगाधर तिलक ने कहा कि हम ब्राह्मण लोग आर्कटिक से आए थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button