देशबड़ी खबर

भाजपा ने वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति को बंद कर शुरू की विकास की नई राजनीति: जेपी नड्डा

होशियारपुर/जालंधर। केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) द्वारा पूरे देश सहित पंजाब में भी चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत हर लोकसभा क्षेत्र में विशाल रैली कर केंद्र की भाजपा सरकार की 9 वर्ष की भारत की प्रगति व उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जेपी नड्‌डा ने रोशन ग्राउंड, होशियारपुर में विशाल रैली को संबोधित किया। नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की एनडीए सरकार ने ज़मीनी स्तर पर जो काम किया है, वे काम 70 सालों में किसी पार्टी ने नहीं किया है। 2014 से पहले का भारत और अभी के भारत में काफ़ी अंतर है। पहले के भारत में त्तकालीन सरकार निर्णय नहीं ले पाती थी। काम को लटकाना उनका काम था। भारत में भ्रष्टाचार भी चरम पर था। उन्होने कहा कि अब 2014 के बाद देश ने भूतपूर्व तरक़्क़ी की है।

भारत आज मोदी सरकार के नेतृत्व में वंशवाद से निकलकर विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज विश्व के सभी देश प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के परामर्श के बिना कोई कार्य नहीं करते। हर देश में मोदी को बड़े ध्यान से सुना जाता है। मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में विकास की आंधी चल रही है। नड्डा ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनक सौभाग्य है कि गरीब कल्याण के कार्यक्रम में पंजाब की धरती में बोलने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कई जन कल्याणकारी योजनाओं को अम्लीजामा पहनाने का काम बीजेपी की तरफ़ से किया जा रहा है। गरीब जनता को मुफ्त अनाज देने का काम मोदी सरकार ने किया और इसके लिये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की गई। आज देश में इन नौ सालों में ग़रीबी 10 प्रतिशत से कम हो गई।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रख कर आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत सम्पूर्ण भारत में की गई जिसके अंतर्गत हर जरूरतमंद गरीब के लिए 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज सुविधा उपलब्ध करवाई गई। ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। चार करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया करवाया गया। गुरूद्वारे के लंगर पर जीएसटी हटाने का काम किया जिसके तहत 300 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान मोदी सरकार वहन करती है। करतारपुर कोरिडोर खोलने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। 1984 की सिख नस्लकुशी के दोषियों को सज़ा दिलवाने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

नड्डा ने कहा कि गांव तेजी से प्रगतिशील बनने की ओर अग्रसर हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने हेतु उन्हें नई टेक्नोलोजी से लैस होने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा उन्हें कृषि संबंधी औजार सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 11.78 करोड़ रुपए सालाना पंजाब में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों के हित्त को ध्यान में रखते हुए कई लाभकारी योजनाओं बनाईं व उन्हें धरातल पर उतारा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को हर पटल पर बढ़त दिलाई है और हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसके कारण प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा का हर नेता जनता का लोकप्रीय है। कोई अन्य पार्टी पंजाब को नशा मुक्त, कर्ज मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, भय मुक्त और खुशहाल पंजाब नहीं बना सकी है। पंजाब तेजी से बदल रहा है। उन्होने कहा कि मोदी ने पंजाब को बहुत कुछ दिया है। पूरा पंजाब अब भाजपा भविष्य देख रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को चार कलस्टर में बांटा गया है। इन कलस्टरों में केंद्रीय मंत्रीयों द्वारा जनता से रु-ब-रु होकर केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क महाअभियान के समर्थन के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी जारी किया गया है। इस संपर्क अभियान के तहत भाजपा करीब पांच लाख परिवारों से सीधा संपर्क कर उनसे समर्थन मांग रहे हैं। इस महाअभियान के तहत पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में टू-व्हीलर रैली, जनसंपर्क सभा, गांवों में प्रवास, संवाद, गौरव यात्रा, मोदी मित्र मंडल जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरदासपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button