उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला फरियादी की शिकायत पर LDA उपाध्यक्ष ने जोनल अधिकारी से तलब की रिपोर्ट, जानें मामला

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में वरिष्ठ नागरिक/दिव्यांगजन समाधान दिवस में एक महिला ने नियमविरुद्ध निर्माण की शिकायत की। उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जानकारी की तो पूर्व में निर्माण सील करना बताया गया, जिसकी जोनल अधिकारी से रिपोर्ट तलब की।

गुरुवार को उपाध्यक्ष ने सचिव पवन कुमार गंगवार के साथ जनसुनवाई की। इस दौरान न्यू हैदराबाद निवासी आलोक कुमार शुक्ला ने न्यू टीजी सिविल लाइंस योजना के भूखंड का नामांतरण न हाेना बताया। इस पर उपाध्यक्ष ने नजूल अधिकारी को एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, औरंगाबाद जागीर निवासी श्याम बिहारी यादव ने चबूतरे के आवंटन न होने की शिकायत की।

उपाध्यक्ष ने सम्बंधित अधिकारी से मामले का निस्तारण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी। इसके अतिरिक्त गोमती नगर के विक्रांत खंंड निवासी बीना सिंह ने मकान के पास नियमविरुद्ध निर्माण करने का प्रार्थना पत्र दिया। उपाध्यक्ष ने जोन 1 की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह से जानकारी की तो पूर्व में निर्माण सील करना बताया। जिसकी उपाध्यक्ष ने रिपोर्ट तलब की।

कैसरबाग स्थित नृपेन्द्र सान्याल मार्ग निवासी किश्वर रजा ने भी नियमविरुद्ध निर्माण की शिकायत की। जिस पर सचिव ने जोन-6 के जोनल अधिकारी को एक सप्ताह में कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। अपर सचिव ने बताया कि कुल 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए, जिनमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान विशेष कार्याधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह, राजीव कुमार, डीके सिंह, देवांश त्रिवेदी, श्रद्धा चौधरी, उप सचिव माधवेश कुमार रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button