लोहिया संस्थान के डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, सर्जिकल गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी विभाग को झटका

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एक डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया है। सर्जिकल गैस्ट्रोइन्ट्रोसर्जरी विभाग में प्रोफेसर के इस्तीफा देने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।
सर्जिकल गैस्ट्रोइन्ट्रोसर्जरी विभाग में डॉ. शकील मसूद प्रोफेसर के तौर पर तैनात थे। डॉ.शकील गैस्ट्रोमेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। डॉ.शकील ने 15 जून को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। बताया जा रहा है कि डॉ.शकील लोहिया संस्थान के शुरूआत होने के समय से जुड़े हुये थे। अब डॉ.शकील के जाने के बाद गैस्ट्रोमेडिसिन विभाग का कार्यकारी विभागाध्यक्ष डॉ.पीयूष उपाध्याय को बनाया गया है।
इसके अलावा सर्जिकल गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष के तौर पर डॉ.विकास सिंह को कार्यकारी विभागाध्यक्ष नामित किया गया है। डॉ.विकास सिंह जनरल सर्जरी विभाग में तैनात हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी विभागीय व चिकित्सकीय कार्यों के निस्तारण के लिए दी गई है। बताया जा रहा है अभी कुछ दिन पहले लोहिया संस्थान की एक और डॉक्टर इस्तीफा दे चुकी हैं।



