उत्तर प्रदेशलखनऊ

कैंट में नाराज बेटे ने शराब के नशे में ले ली बहन की जान, माँ को चाकुओं से गोदा हालत नाजुक

लखनऊ के कैंट में गुरुवार की रात एक सनसनखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जहां शराब के लिए पैसे मांगने पर मना करने से यवक ने पहले तो माँ को चाकुओं से गोद डाला और बीच बचाव करने आयी बहन को गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगा दी।

गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगा दी

लखनऊ के कैंट में गुरुवार की रात एक सनसनखेज वारदात को अंजाम दिया गया शराब के लिए पैसे मांगने पर नाराज बेटे ने पहले तो माँ को चाकुओं से गोद डाला और जब बीच बचाव करने आयी बहन तो गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। आग लगने के बाद माँ अपने आपको बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गयीं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर युवक ने घर की छत से पथराव भी किया। ये घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, पथराव करने के बाद युवक ने घर की दो मंजिला छत से छलांग लगा दी। जिसके चलते वो नीचे लगे तीन शेड पर गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने उससे पकड़ कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

शराब के लिए पैसे ना मिलने से नाराज था

कैंट के मटरू महौल्ला निवासी गुड्डू ने बताया कि उसका बेटा सलमान सुबह से शराब के लिए पैसे न मिलने की वजह से नाराज था। रात करीब वो घर पर आया और अपनी माँ मेहरुन्निशा से मारपीट सुरु कर दी और चाकू से काई वार कर दिए। गुड्डू ने बेटी के साथ सलमान को रोकने का प्रयास किया। इसपर सलमान ने उन्हें भी पीट दिया। रूबी के रोकने पर उसने गैस सिलेंडर का पाइप निकाल दिया और आग लगा कर घर की छत पर चला गया। सिलेंडर में आग लगने की वजह से उसमे तेज आवाज के साथ धमाका हो गया और रूबी बुरी तरह से झुलस गयी।

बेटी को अपनी आँखो ने सामने झुलसता देखकर गुड्डू और मेहरुन्निशा ने शोर मचाया। जबतक लोग मदद के लिए आते घर पूरी तरह से जल चुका था। गुड्डू अपनी जान बचाने के लिए सीढ़ियों के रास्ते छत की तरफ भाग गया और मेहरुनन्निशा ने घर की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर कैंट से पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर घटना स्थल पर पहुँच गए। रूबी को को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया, वही मेहरुन्निशा की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस पर किया पथराव

पुलिस ने बताया की गैस पाइप में आग लगाने के बाद सलमान घर की छत पर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया मगर सलमान ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सलमान के छोटे भाई शाहनवाज ने भी उसे समझाने का प्रयास किया मगर वह छत से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

सलमान नशे का आदी

शाहनवाज ने बताया की पिता गुड्डी भुट्टा बेचते है। उसका बड़ा भाई सलमान नशे का आदी है। गुरुवार के दिन सुबह ही उसने अपनी हाँथ की नस काट ली थी। जिसके बाद वह घर से बहार चला गया। रात में वापस आने पर उसने माँ मेहरुन्निशा से पैसे मांगे, माँ के मना करने पर उसने उनसे मारपीट शुरू कर दी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button