उत्तर प्रदेशलखनऊ

गन्ना विभाग की प्रारम्भिक एवं शीर्ष समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया व कार्यक्रम स्थगित

प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि गन्ना विभाग की प्रारम्भिक एवं शीर्ष समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया व कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। यह स्थगन श्रावण मास में आगामी 15 जुलाई, 2023 से श्रावण शिवरात्रि का पर्व मनाये जाने और विभिन्न जनपदों के अधिकतर मुख्य मार्ग, श्रावण मास में कांवड़ यात्रा एवं पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक व अन्य विभागों के कर्मचारियों की डयूटी लगने के मद्देनजर किया गया है।

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में भारी वर्षा हो रही है तथा मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गयी है। अन्य जनपदों से भी इस प्रकार की सूचना प्राप्त हो रही है, जिसके दृष्टिगत नियत तिथियों पर निर्वाचन कराया जाना कठिन होने के कारण निर्धारित कार्यक्रम स्थगित किया किया गया है।

गन्ना विकास मंत्री ने बताया कि गन्ना विभाग की समस्त निर्वाचन योग्य सहकारी गन्ना विकास/चीनी मिल समितियों की प्रबन्ध कमेटी के निर्वाचन 14 जुलाई, 2023 से 10 अगस्त, 2023 तक, उ०प्र० सहकारी गन्ना समिति संघ लि० लखनऊ की प्रबन्ध कमेटी के निर्वाचन 16 अगस्त, 2023 से 24 अगस्त, 2023 तक तथा उ०प्र० सहकारी चीनी मिल्स संघ लि० लखनऊ की प्रबन्ध कमेटी के निर्वाचन 16 अगस्त, 2023 से 24 अगस्त, 2023 तक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button