देशबड़ी खबर

Delhi-NCR में फिर रुक रुक कर बारिश की संभावना, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में लगातार मानसून की बारिश होने से आम जनता को गर्मी से राहत मिली है मगर बारिश ने अब लोगों को परेशान कर दिया है। आसमान से बारिश राहत नहीं बल्कि आफत बनकर बरस रही है। बारिश ने उत्तर भारत के कई राज्यों में तबाही मचा दी है। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही है।

भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से लोगों का रोजमर्रा का जीवन बेहद प्रभावित हुआ है। लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई लोगों की जान भीषण बारिश ने ले ली है। सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के उद्देश्य से कई राहत कैंप लगाए है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण लगभग एक सप्ताह से भारी संख्या में पर्यटक फंसे हुए है। पर्यटकों को निकालने का काम लगातार जारी है। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे परेशानी अधिक बढ़ सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा दक्षिण में भी कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो पहले से ही बाढ़ में डूबी दिल्ली और एनसीआर में भी बादल छाए रहने की आशंका है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुर रुक कर बारिश हो सकती है, जिससे यहां स्थिति अधिक खराब हो सकती है।

यहां हो सकती है बारिश

बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है। सरकार लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही है। इस काम के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी स्थिति समान ही बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली एनसीआर में दिन भर बारिश की संभावना

एक तरफ दिल्ली में यमुना नदी में भारी बारिश के कारण बाढ़ आई हुई है। यमुना नदी का वाटर लेवल लगातार बढ़ा हुआ है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाके भी इससे प्रभावित हुई है। यमुना में पानी का स्तर बढ़ने से दिल्ली की कई पॉश कॉलोनियों के अलावा कई अन्य इलाके भी बाढ़ के कारण प्रभावित हुए है। दिल्ली की सड़कें तालाब में तब्दिल हो गई है। खासतौर से बस अड्डे से लेकर आईटीओ तक का पूरा इलाक ही तालाब बन चुका है। राहत ही कि अब यमुना नदी में पानी का लेवल पहले से कम होने लगा है। मगर जल स्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर ही बह रहा है, जिससे स्थिति चिंताजनक ही बनी हुई है। दिल्ली में शनिवार को भी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन भी बारिश होने की आशंका जताई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button