उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल, हाईवे जाम कर हुआ प्रदर्शन

बहराइच। जिले में बदहाल बिजली आपूर्ति से लोग अब सड़क पर उतरने लगे हैं। शुक्रवार रात को सभी ने शहर में सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे लखनऊ बहराइच मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया।

जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती से लोगों को परेशान कर रही है। घरों में रहने वाले लोग अब सड़कों पर उतरने लगे हैं। बहराइच शहर में शुक्रवार को बदहाल हुई विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों ने बहराइच लखनऊ हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहर के मोहल्ला अकबरपुरा मोहल्ले बहराइच लखनऊ हाईवे पर जाम के चलते अफरातफरी का माहौल हो गया। शहर के सिविल लाइन फीडर से कई गांव व शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है वही मोहल्ले के लोगों का कहना है कि दो से तीन दिन हो गए हैं, उन्हें बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें कार्यालय समेत अन्य जगहों पर भी समय पर नहीं जा पा रहे हैं।

जिसको लेकर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने बहराइच लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसके बाद कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। सभी का कहना है कि रात में तीन से चार बार एक से दो घंटे की बिजली कटौती की जाती है। धरना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची कोतवाली नगर व देहात की पुलिस टीम समेत क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने धरना कर रहे लोगों को समझाया। पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button