उत्तर प्रदेशलखनऊ

एमएसएमई मंत्री द्वारा ओडीओपी योजनाओं का प्रभावी अनुश्रवण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान द्वारा कल एम०एस०एम०ई० विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी है। उन्होंने ओ०डी०ओ०पी० सामान्य सुविधा केन्द्र योजना, ओ०डी०ओ०पी० विपणन प्रोत्साहन योजना, ओ०डी०ओ०पी० दूलकिट वितरण योजना, ओ०डी०ओ०पी० वित्त पोषण सहायता योजना, निर्यात सम्बन्धी योजनायें आदि ओ०डी०ओ०पी० सी०एफ०सी० योजना की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनान्तर्गत अब तक स्वीकृत 20 परियोजनाओं में से 07 संचालित योजनाओं का समय-समय पर प्रभावी अनुश्रवण किया जायें।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अवशेष 22 परियोजनाओं को संचालित किया जाये। द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि योजना का लाभ छोटे उद्यमियों को प्राप्त हो, इस हेतु योजना को और अधिक सरल बनाया जाये। ओ०डी०ओ०पी० टूलकिट योजना के अन्तर्गत शीघ्र प्रशिक्षण प्रारम्भ करने के निर्देश देते हुये मंत्री जी द्वारा पूर्ण पारदर्शता के साथ उन्नत टूलकिट का क्रय करते हुये वितरण किये जाने के निर्देश दिये गये। यह भी कहा कि विगत वर्ष की भांति अधिक से अधिक ओ०डी०ओ०पी० के उद्यमियों को मार्जिन मनी सहायता उपलब्ध करायी जायें।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश के ओ०डी०ओ०पी० उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों के उत्पाद दुनियाभर में अपना स्थान बनाये, इस हेतु उद्यमियों को अधिक से अधिक विदेशी मेला एवं प्रदर्शनियों में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित करने पर बल दिया जाये। प्लेज योजना की समीक्षा करते हुये उन्होंने अब तक स्वीकृत 03 परियोजनाओं (अलीगढ़, कानपुर देहात, सहारनपुर) की प्रगति पर सन्तोष व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी जनपदों में प्लेज पार्क की स्थापना के प्रयास किए जाऐं, जिससे कि प्रदेश में पूंजी निवेश का बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने यह सुझाव दिया गया कि प्रदेश के ओ०डी०ओ०पी० उत्पादों की बेहतर नार्केटिंग एवं ब्रान्डिंग हेतु प्रदेश में स्थापित बड़े-बड़े रेलवे स्टेशन पर ओ०डी०ओ०पी० की दुकानों को रेलवे प्रशासन से सम्पर्क करते हुये बढ़ावा दिया जाये उद्यमिता विकास संस्थान, लखनऊ के परिसर में स्थापना हेतु प्रस्तावित भारतीय पैकेजिंग संस्थान के प्रकरण में अब तक हुई कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुये मा0 मंत्री जी द्वारा निर्देश दिया गया, कि प्रयास किया जाये कि चालू वित्तीय वर्ष में ही संस्थान द्वारा पाठ्यक्रम प्रारम्भ कर दिये जायें, जिससे कि प्रदेश के उद्यमियों को अपने उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग का लाभ प्राप्त हो सकें एवं प्रदेश से निर्यात में वृद्धि हो। बैठक में अपर मुख्य सचिव एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद, सचिव प्रांजल यादव सहित उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button