उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार है इसी को ध्यान में रखते हुये बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है: मंत्री संदीप सिंह

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि टेक्नालाजी का जमाना है। टेक्नालाजी के माध्यम से पारदर्शी ढंग से समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों में टेक्नालॉजी के माध्यम से सभी बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार है इसी को ध्यान में रखते हुये बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।

यह बाते संदीप सिंह ने गोमती नगर स्थित हयात होटल में आयोजित कार्यशाला में दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरान्त कहीं। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाये जाने के लिये बेहतर ढंग से विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है, निपुण प्रदेश बनाने के लिये सभी आवश्यक तैयारी करते हुये लक्ष्य के अनुसार कार्य किया जाये। उन्होने यह भी कहा कि निपुण प्रदेश बनाने के लिये विभिन्न संस्थाओं द्वारा सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होने यह भी कहा कि टेक्नालॉजी के माध्यम से ही 1200 रूपये प्रति छात्र की दर से छात्र के अभिभावक के बैंक खाता में धनराशि पाठ्य-पुस्तक, यूनीफार्म, स्कूल बैग, जूता, मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी के लिये पारदर्शी ढंग से भेजी गयी है। उन्होने कहा कि आज टेक्नालॉजी का जमाना है आज हर घर में टेलीफोन/मोबाइल हो गया है, इसी टेक्नालॉजी के माध्यम से सभी नई-नई जानकारी मिल रही है उसका लाभ भी जनता ले रही है।

इस अवसर पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनन्द ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिये नई-नई तकनीक को अपना कर कार्य किया जा रहा है। बच्चों को टेक्नालॉजी के माध्यम से पढ़ाने व शिक्षक/शिक्षिकाओं के लिये आनलाइन समस्याओं के निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है, जिससे शिक्षको की समस्याओं के निस्तारण के लिये इधर-उधर भटकना नहीं पड़े और शिक्षक/शिक्षिकाये बेहतर ढंग से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर सके।

इस अवसर पर नन्दन नीलकणि चेयरमैन एक्सटेप फाउण्डेशन के वीडियो संदेश का प्रसारण कराया गया। शंकर मारूवाडा सी.ई.ओ. एक्सटेव फाउण्डेशन व गौरव गोयल फाउण्डेशन एण्ड सी.ई.ओ. समग्र द्वारा शिक्षा के बेहतरी एवं निपुण प्रदेश बनाने के बारे अपने विचारों को साझा किया। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को रोहित त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सचिव बेसिक शिक्षा, अपर्णा यू, सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button