उत्तर प्रदेशलखनऊ

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आगरा, मैनपुरी तथा फिरोजाबाद के भ्रमण पर

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह 29-30 जुलाई को आगरा, मैनपुरी तथा फिरोजाबाद जनपदों के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री कल 28 जुलाई को शाम तक फिरोजाबाद पहुंचे और 29 जुलाई को पूर्वाहन 09ः30 बजे से अपराह्न 01ः30 बजे तक शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड मैनपुरी में जनसमस्याओं की सुनवाई करेगे। इसके उपरान्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की मूर्ति का अनावरण एवं सुभाष चौक का लोकार्पण मैनपुरी में करेंगे।

पर्यटन मंत्री इसके उपरान्त श्री कृष्णा फिलिंग स्टेशन रतिभानपुर मैनपुरी का उद्घाटन करेंगे। अगले दिन 30 जुलाई को पूर्वाह्न 09ः30 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक सिरसागंज कैम्प कार्यालय फिरोजाबाद में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 03ः30 बजे होटल डबल ट्री बाई हिल्टन ताज नगरी फेस-2 आगरा में उ0प्र0 पर्यटन नीति-2022 लागू कराने से कृतज्ञ पर्यटन उद्योग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री अपने निज निवास सिरसागंज फिरोजाबाद में रात्रि विश्राम के उपरान्त 31 जुलाई, 2023 को दोपहर तक लखनऊ वापस लौटेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button