देशबड़ी खबर

कहोगे तो नौकरी भी छुड़वा दूंगा, इकलौता है… लौटा दो, कश्मीर में लापता सैनिक के माता-पिता की गुहार

भारतीय सेना का जवान जावेद वानी शनिवार शाम से लापता है. जावेद की तलाश में साउथ कश्मीर के कुलगाम में सर्च अभियान चलाया गया है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है. इसी बीच वानी के माता-पिता ने अपने बेटे की सलामती को लेकर अपील की है. उन्होंने मार्मिक अपील करते हुए उनके बेटे को सही सलामत छोड़ देने की गुहार लगाई है.

जावेद के पिता मोहम्मद अय्यूब वानी ने अपील करते हुए कहा, “मैं सारे भाइयों से अपील करता हूं, अगर किसी के पास मेरा बेटा है तो उसको जिंदा छोड़ दो. वो ऐसा लड़का नहीं था, अगर कहोगे तो में उसकी नौकरी भी छुड़वा दूंगा. मोहम्मद अय्यूब ने अपने बेटे को लौटाने गुहार लगाते हुए कहा कि उसने (जावेद) गांव में दो पॉइंट खून भी दिया है और उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी.

घटना के दिन को याद करते हुए अय्यूब ने कहा कि उनका बेटा शनिवार शाम को खाने का सामान लेने गया था. उसको वापस ड्यूटी जॉइन करने के लिए जाना था. उसने भाई को कहा था कि उसे सुबह एयरपोर्ट ड्रॉप करना. इसी बीच उन्हों फोन आता है और बताया जाता है कि एक गाड़ी मिली है जो खुली हुई है. जब ये जानकारी मिलते ही जावेद के पिता वहां पहुंचे तो देखा कि वहां गाड़ी खुली हुई थी, लेकिन जावेद वहां नहीं था.

मां ने कहा- कोई गलती हुई हो तो मैं माफी मांगती हूं

जावेद के पिता ने बताया कि गाड़ी के दरवाजे पर खून लगा था. ये बताते हुए जावेद के पिता फिर अपील करते हुए कहते हैं, ‘मैं अपील करता हूं उसको जिंदा छोड़ दो, हमारे घर में वहीं कमाने वाला है. मेरी बीवी भी बीमार है. मैं अपील करता हूं आपकी मेहरबानी होगी. जावेद की मां ने भी उसकी सुरक्षित वापसी को लेकर अपील की है. उन्होंने कहा कि मेरा बेटा मासूम है और बहुत छोटा भी है. अगर उसने कुछ गलत किया है तो मैं माफी मांगती हूं. मैं अपील करती हूं कि उसे सही सलामत घर भेज दो.

घर में कमाने वाला सिर्फ मेरा बेटा, उसे छोड़ दो

मोहम्मद अय्यूब बताते हैं, मेरा बच्चा फौज में है. वो लद्दाख में ड्यूटी पर था. यहां ईद के लिए दो-चार दिन पहले ही वो छुट्टी पर आया था. कल सुबह उसको वापस जाना था. उसको जिसने भी किडनैप किया है, वो जो भी है मैं अनुरोध करता हूं उनसे कि उसे छोड़ दें. मेरे घर में मेरी पत्नी दिल की मरीज है. हमारे घर पर कोई कमाने वाला नहीं है. वहीं कमाता था. मैं अपील करता हूं आप भी हमारे लड़के हो, उसको बिना नुकसान पहुंचाए घर वापस छोड़ दो.

लेह में तैनात था जावेद, छुट्टी पर आया था घर

जावेद अहमद वानी भारतीय सेना में है और लेह में उसकी तैनाती थी. वो ईद के मौके पर छुट्टी लेकर साउथ कश्मीर में अपने घर गया था. यहीं कुलगाम इलाके में शाम को खाने का कुछ सामान लेने के लिए वो निकला तो वापस नहीं लौटा. अश्थल इलाके से उसकी गाड़ी बरामद हुई थी. जिसके गेट पर खूल लगा हुआ था. उसकी खोज के लिए सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है. वहीं इसी बीच जावेद के माता-पिता ने वीडियो मैसेज जारी कर उसकी सलामत वापसी की अपील की है.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button