उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रतापगढ़: पिस्टल की जांच के दौरान गोली से घायल सिपाही के पैर का होगा आपरेशन

प्रतापगढ़। बदमाशों से बरामद पिस्टल की जांच करते समय फायर हो जाने से घायल सिपाही ओपी यादव की हालत पहले से बेहतर है। हालांकि गोली लगने से सूजन के कारण आपरेशन नहीं हो सका। इधर पकड़े गए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।

कंधई थाने की पुलिस दीवानगंज में गुरुवार को वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर के पल्सर बाइक से दो युवक तेजी से आते दिखे। रोकने पर वह बचकर भागने लगे तो पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया था। उनसे बरामद पिस्टल की जांच करते समय अचानक गोली चल जाने से सिपाही ओपी यादव घायल हो गया था।

वह मेडिकल कालेज के राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में ही भर्ती है। रात में डिजिटल एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट में पैर में गोली फंसी मिली,संयोग रहा कि गोली हड्डी में नहीं लगी। चिकित्सकों ने देखा तो पैर में सूजन मिली। रात में एएसपी पूर्वी विद्यासागर मिश्र उसके बाद एसपी सतपाल अंतिल अस्पताल पहुंचे। सिपाही का हाल जाना और हौंसला बढ़ाया। एसओ कंधई से घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान नितिन तिवारी पुत्र हरिश्चंद्र रमगढ़ा व युवराज मिश्र पुत्र स्व. अजय मिश्र एलाही आसपुर देवसरा के रूप में की गई। वह बिना नंबर की बाइक से चल रहे थे। उन पर पहले से भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि बदमाशों को जेल भेज दिया गया है,घायल सिपाही के हालत में सुधार है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button