अन्यउत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Ghosi Bypolls Result Live: घोसी उपचुनाव की काउंटिंग जारी, सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 12139 वोटों से आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गई, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। शुरूआती रुझान में बीजेपी के दारा सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। उम्मीद है कि दोपहर 2 बजे तक रिजल्ट आ जाएंगे।

10वें राउंड की काउंटिंग के बाद सपा प्रत्याशी 12139 मतों से आगे

घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीद सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सुधाकर सिंह भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह से 12139 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 38135 तो बीजेपी के दारा सिंह को 26496 मत मिले हैं। अभी भी 22 राउंड की काउंटिंग बाकी है।

8वें राउंड की काउंटिंग के बाद सपा प्रत्याशी 6885 मतों से आगे

घोसी उपचुनाव में आठवें राउंड की गिनती के बाद भी समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह की बढ़त जारी है, हालांकि धीरे-धीरे उनकी बढ़त कम हो रही है। आठवें राउंड के बाद सुधाकर सिंह को 29030 तो दारा सिंह चौहान को 22145 वोट मिले हैं।

5वें राउंड की काउंटिंग खत्म, सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 8557 वोटों से आगे

घोसी उपचुनाव में पांचवें राउंड की गिनती समाप्त हो गई है। पांच राउंड की काउंटिंग के बाद भी सपा  उम्मीदवार की बढ़त जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सपा के सुधाकर सिंह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से 8557 मतों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को 22785 तो दारा सिंह चौहान को 14228 वोट मिले हैं।

घोसी उपचुनाव: चार राउंड की काउंटिंग खत्म, सपा 4076 वोटों से आगे

घोसी उपचुनाव में चौथे राउंड के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से 4076 वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह चौहान को 10219 वोटो तो सुधाकर सिंह को 14286 वोट हासिल हुए हैं।

दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी 1372 वोटो से आगे

घोसी विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुसरे राउंड की काउंटिंग बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से करीब 1372 वोटों से अभी आगे चल रहे हैं।

पोस्टल बैलट की गिनती खत्म, सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक पोस्टल बैलट कि गिनती खत्म हो गई है। पोस्टल बैलट की गिनती में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 378 मतों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं। अभी पहले राउंड की मतगणना जारी है।

पोस्टल बैलट की गिनती खत्म, EVM से काउंटिंग शुरू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टल बैलट की गिनती खत्म हो गई है, अब सभी 14 टेबल पर EVM मशीनें खोल दी गई है। फिलहाल काउंटिंग की रफ़्तार धीमी है। कहा जा रहा है कि थोड़ी देर में पहले राउंड का रिजल्ट सामने आएगा।

बोले ओपी राजभर- 11 बजे के बाद पंडाल छोड़कर भाग जायेंगे सपाई

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के दावे के बीच ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दारा सिंह चौहान 100 प्रतिशत जीत रहे हैं. 11 बजे तक सपाई पंडाल छोड़कर भाग जाएंगे। इन्हें किसी भी दल का सहयोग नहीं मिला है.

सपा उम्मीदवार का बड़ा दावा 

काउंटिंग से पहले सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अपनी बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव में सपा 50 हजार से अधिक मतों से विजयी होगी।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (पांच सितंबर) को उपचुनाव के लिए वोट डाला था, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था। पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button