देशबड़ी खबर

G-20 समिट के लिए भारत पहुंचे जो बाइडेन, प्रतिनिधियों का कई भाषाओं में होगा स्वागत

नई दिल्ली। G-20 समिट के लिए राजधानी दिल्ली में विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी भारत आ चुके हैं। बाइडेन आज शाम लगभग सात बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। उनसे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत पहुंच चुकी हैं।

वहीं जी20 प्रतिनिधियों और अन्य अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को यहां शिखर सम्मेलन स्थल पर प्रतिनिधिमंडल केंद्र में प्रवेश करने पर फ्रेंच में ‘बिएनवेन्यू’ से लेकर तुर्की में ‘होसगेल्डिनिज’ तक कई भाषाओं में स्वागत किया जाएगा। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ हॉल नंबर 14 पर बनाए गए प्रतिनिधिमंडल कार्यालयों में सभी जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों की भाषाओं में स्वागत मुद्रित किया गया है।

रंग-बिरंगी पृष्ठभूमि में जर्मन में ‘विलकोमेन’ से लेकर इंडोनेशियाई में ‘सेलामत डेटांग’ और स्पेनिश में ‘बिएनवेनिडो’ से लेकर तुर्की में ‘होसगेल्डिनिज’ लिखे गए हैं। सोशल मीडिया एक्स पर बृहस्पतिवार देर रात एक पोस्ट में जी20 इंडिया ने भारत मंडपम के एक वीडियो में ‘आरबीआई इनोवेशन हब पैविलियन’, ‘डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन’ और अन्य सुविधाओं की झलकियां साझा कीं, जो प्रतिनिधियों और अन्य लोगों के लिए बनाई गई हैं। सभी देशों की जी20 पर नजर रहेगी।

एक लघु वीडियो में जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने एक सामान्य विशाल लाउंज क्षेत्र के अलावा, सभी जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के लिए समर्पित कार्यालय स्थानों की एक झलक भी दिखाई। वीडियो में स्वागत पृष्ठभूमि भी दिखाई गई।

बांग्ला से लेकर जर्मन और रूसी से लेकर मैंडरिन तक में अभिवादन, सभी जी20 सदस्यों और आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के झंडों के सामने विशाल पृष्ठभूमि भारत की जी20 की अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’- एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य की तस्वीर पेश करती है।

वीडियो में श्रृंगला ने कहा कि सभी जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों की भाषाओं को स्वागत पृष्ठभूमि में शामिल किया गया है। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और शुक्रवार को परिसर के हॉल नंबर 3 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। जी20 शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र ‘भारत मंडपम’ में होगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button