देशबड़ी खबर

दिल्ली में सीनियर सर्वेयर की हत्या, शव को सरकारी फ्लैट के आंगन में दफनाया, फिर फर्श को सीमेंट से करवा दिया पक्का

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दिल्ली के आरके पुरम इलाके में सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्प्लेक्स के सीनियर सर्वेयर की हत्या हो गई है। हत्यारे ने शव को सरकारी फ्लैट के आंगन में ही दफना दिया और फिर फर्श को सीमेंट से पक्का करवा दिया। इस मामले में आरोपी क्लर्क अनीस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सामने आई हत्या की वजह

आरोपी के मुताबिक, मृतक 42 साल का महेश कुमार उसकी प्रेमिका पर बुरी नजर रखता था। इसके अलावा उसके 9 लाख रुपए भी नहीं चुका रहा था। इसलिए वो 28 अगस्त को ऑफिस से छुट्टी लेने के बाद लाजपत नगर और साउथ एक्स की मार्केट गया और वहां से 6 फीट की पॉलीथीन और फावड़ा खरीदा। इसके बाद आरोपी ने दोपहर को महेश को घर बुलाया।

पुलिस को चकमा देने की कोशिश भी की

महेश दोपहर करीब 12 बजे आरके पुरम सेक्टर 2 स्थित उसके घर पहुंचा। घर में महेश के सिर पर पाइप रिंच मारकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वो बाइक से सोनीपत अपने घर चला गया और पुलिस को शक न हो इसलिए फोन वहीं छोड़ दिया। फिर 29 अगस्त को आकर शव को घर के पीछे डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से सीमेंट से फर्श पक्का कर दिया। पुलिस ने 2 सितंबर को शव को बरामद कर लिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button