उत्तर प्रदेशलखनऊ

खराब सड़क को लेकर सीएम योगी की नाराजगी के बाद सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। मंगलवार को देवा रोड पर एक होटल में आयोजित समन्वय बैठक में शामिल होने गए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मटियारी चौराहे पर सड़क के गड्ढों और जलभराव को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इसको लेकर अधिकारियों ने एक्शन लिया है।

नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने लापरवाही करने पर नगर निगम जोन सात में तैनात अवर अभियंता अरुण मेहता और सफाई निरीक्षक देवेंद्र वर्मा खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की है और सुपरवाइजर अवधेश को निलंबित कर दिया है।

जोनल अधिकारी मनोज यादव को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। नगर आयुक्त के अनुसार कुछ और कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button