उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

माफिया अतीक के भाई अशरफ का साला सद्दाम गिरफ्तार, UP STF ने दिल्ली से दबोचा

लखनऊ/बरेली : अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला अब्दुल समद उर्फ सद्दाम दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. सद्दाम बरेली के बिथरी चैनपुर थाने से वांछित चल रहा था. एक लाख रुपये के इनामी सद्दाम को यूपी एसटीएफ ने दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया है. सद्दाम अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था. इसी दौरान यूपी एसटीएफ बरेली यूनिट ने जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम के बरेली जेल में बंद रहने के दौरान जेल के पास ही किराए के मकान लेकर रहता था. प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद वह फरार हो गया था. स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि एक लाख रुपये के इनामी अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को डीडीए फ्लैट्स अपोजिट सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल मालवीय नगर नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, कर्नाटक व मुम्बई में जगह बदल-बदलकर रह रहा था. सद्दाम गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड अनम से मिलने जा रहा था, लेकिन एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में सद्दाम ने एसटीएफ को बताया है कि वह बरेली में खुशबू इनक्लेव में रह रहा था, क्योंकि उसके बहनोई अशरफ बरेली जेल में बंद था. इसलिए उन्हें जेल में खाने पीने का समान जेल कर्मचारियों की मिलीभगत से जेल के अंदर पहुंचाने और उनके द्वारा उनकी जमीनों आदि को खरीदने और बेचने का काम मेरे द्वारा किया जाता था. अशरफ के दोस्तों द्वारा जो पैसा दिया जाता था, उसकी जिम्मेदारी उसकी ही होती थी. बरेली में लल्ला गद्दी, नाजिश, सय्यद साहब, फुरकान के साथ मिलकर विवादित जमीनों के जरिए कमाई कर रहे थे.

बरेली एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार : पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि ‘थाना भीतरी चैनपुर में एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें अशरफ गैंग से संबंधित लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसमें उस वक्त जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से मुलाकात करने और इसके अलावा मगरी थाने में मकान पर फर्जी कागज बनाकर कब्जा करने और धमकाने का मुकदमा दर्ज था. इन दोनों मामलों में सद्दाम एक लाख रुपये का इनामी था, वह फरार चल रहा था. इसको गिरफ्तार करने के लिए प्रदेश की विभिन्न यूनिट लगी हुई थी. इसकी गिरफ्तारी दिल्ली के मालवीय नगर से की का है. इससे पूछताछ से पता लगा कि यह अपनी प्रेमिका से मिलने दिल्ली गया था और उसी के साथ वहां पर मौजूद था. इसके पास से दो मोबाइल, हुंडई कार बरामद हुई है, इस पर 6 मुकदमे दर्ज हैं. जोकि मुख्य रूप से जमीनों पर कब्जे और धोखाधड़ी से संबंधित हैं और यहां पर भी सद्दाम कई व्यक्तियों के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जा करने की योजना थी.’

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button