
जालंधर(रत्ता): राज्य के सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डैजिग्नेटिड ऑफिसर फूड सेफ्टी) एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर्स खाद्य पदार्थों की स्पैशल सैंपलिंग के लिए अपने जिले की बजाय अन्य जिले में ड्यूटी देंगे। त्यौहारों के मद्देनजर एवं अलग-अलग विभागों से घटिया किस्म की मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री संबंधी प्राप्त हुई शिकायतों को ध्यान में रखते हुए तथा लोगों को मिलावट रहित खाने-पीने की चीज उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की वचनबद्धता के तहत कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब अभिनव त्रिखा द्वारा जारी विभागीय आदेश के मुताबिक जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर की 20 से 27 अक्तूबर तक स्पैशल सैंपलिंग के लिए ड्यूटी लगाई गई है। लगाए गए अधिकारियों की सूची निम्म प्रकार से है:-
डैजिग्नेटिड ऑफिसर स्पैशल ड्यूटी
फूड सेफ्टी का नाम वाला जिला
अमृतपाल सिंह संगरूर
डॉ. जसप्रीत सिंह बठिंडा
डॉ. बलजीत सिंह श्री मुक्तसर साहिब
डॉ. हरकीरत सिंह जालंधर
डॉ. दीपेंद्र कुमार लुधियाना
डॉ. गुरप्रीत सिंह पन्नू गुरदासपुर
डॉ. संजय कत्याल पठानकोट
डॉ. लखबीर सिंह तरनतारन
डॉ. सुखबीर कौर फिरोजपुर
डॉ. सुखविंदर सिंह होशियारपुर
डॉ. जगजीत कौर अतिरिक्त कार्यभार श्री फतेहगढ़ साहिब
डॉ. रिपुदमन कौर बरनाला
फूड सेफ्टी ऑफिसर
संदीप सिंह संधू संगरूर-1 एवं 2
अमरिंदर चाहल बठिंडा -2
दिव्या गोस्वामी बठिंडा -3
नेहा शर्मा लुधियाना -3
जसविंदर सिंह लुधियाना -4 एवं 5
लवदीप सिंह मोगा -1 एवं 2
योगेश गोयल जालंधर -1
प्रभजोत कौर जालंधर-2 एवं 3
रमन विरदी जालंधर -4
मुकुल गिल होशियारपुर-1
राशू महाजन होशियारपुर-3
सतनाम सिंह कपूरथला-1 एवं 2
सतविंदर सिंह पटियाला-1 एवं 2
नवदीप सिंह मानसा-1
हरविंदर सिंह फरीदकोट
विवेक कुमार पठानकोट-1 एवं 2
महक सैनी रूपनगर-2
सीमा रानी मानसा-2
दिनेश जोत सिंह शहीद भगत सिंह नगर-2
विक्रमजीत सिंह रूपनगर-1
राजदीप कौर बरनाला
चरणजीत सिंह मालेरकोटला
दिव्यजोत कौर पटियाला-3 एवं 4
सर्बजीत कौर फिरोजपुर-2




