
लुधियाना: स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार डेंगू के मरीजों की संख्या 353 हो गई है। पिछले 3 दिनों में सामने आए 205 मरीजों में से 75 मरीज की स्वास्थ्य विभाग में पुष्टि की है, जबकि शेष को संदिग्ध मरीजों की सूची में डाल दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 528 हो गई है, जबकि 2525 मरीजों को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है इन मरीजों में जिले के 1478 मरीजों को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है।
इसके अलावा 871 मरीज दूसरे जिलों के रहने वाले थे जबकि 176 दूसरे राज्यों से संबंधित थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज डिक्लेअर के पॉजिटिव मरीजों में अधिकतर मरीज जालंधर बाईपास, सिविल लाइंस, गौशाला रोड, शाम नगर, हैबोवाल कलां, राजपुरा बस्ती एनआर डीएमसीएच, गगनदीप कॉलोनी, सिविल लाइंस, जस्सियां रोड, किचलू नगर, बस्ती जोधेवाल, गुरु नानक देव मोहल्ला, निधान सिंह नगर सिविल सिटी , गुरदेव नगर, सलेम टाबरी, लाजपत नगर, हैबोवाल कलां, बस्ती जोधेवाल, गोकुल रोड, ढांडरा रोड, दुगरी, ग्रीन लैंड स्कूल, पुनीत नगर के रहने वाले थे जिले में एक्टिव शहरी क्षेत्र के मरीजों में बसंत विहार नूरवाला रोड, न्यू बसंत विहार, चंद्रलोक कॉलोनी राहों रोड, वर्दमान कॉलोनी मेहरबान चुंगी, शिवपुरी, गगनदीप कॉलोनी काकोवाल रोड, मॉडल टाऊन, जेपी एन्क्लेव, प्रताप नगर, दाना मंडी, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, न्यू शक्ति नगर, बस्ती जोधेवाल-, जस्सियां रोड, उधम सिंह नगर, दुर्गापुरी, ऋषि नगर, भौरा जालंधर बाईपास, सिविल लाइन्स, गौशाला रोड, शाम नगर, हैबोवाल कलां, राजपुरा बस्ती एनआर डीएमसीएच, गगनदीप कॉलोनी, सिविल लाइन्स, जस्सियां रोड, किचलू नगर, बस्ती जोधेवाल, गुरु नानक देव मोहल्ला, निधान सिंह नगर सिविल सिटी, गुरदेव नगर, सलेम टाबरी, लाजपत नगर, हैबोवाल कलां, बस्ती जोधेवाल, गोकुल रोड, ढांडरा रोड, दुगरी, ग्रीन लैंड स्कूल के समीप क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग 4 अस्पतालों में 49 एक्टिव मरीज भर्ती होने की बात कही है। इनमें से डी.एम.सी.एच. में 24, दीप हॉस्पिटल में 12, सी.एम.सी.एच. में 9 तथा जी.टी.बी. अस्पताल में 4 मरीज भर्ती हैं।
हजारों पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट को मानने से किया इन्कार
स्वास्थ्य विभाग ने हजारों डेंगू के ऐसे मरीजों को पॉजिटिव करने से इन्कार कर दिया। जिला नोडल अफसर डॉ. रमेश भगत ने कहा कि वह डेंगू की जांच के लिए डेंगू एंटीजन एन.एस. 1 नमक टैस्ट की रिपोर्ट को पॉजिटिव मरीजों की सूची में शामिल नहीं कर रहे, जबकि दूसरी ओर उच्च अधिकारियों का कहना है कि डेंगू एंटीजन एन.एस. 1 डेंगू ज्वर का एडवांस्ड टैस्ट है जिसे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह टेस्ट डेंगू का बुखार होने के बाद पहले 5 दिनों मे डेंगू की पुष्टि करता है जबकि डेंगू का एलाइजा जांच टेस्ट 5 दिनों के बाद किया जाता है। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अस्पतालों को क्रास चैकिंग के लिए सैंपल भेजने को कहा है परंतु विभाग के विपरीत रवैये को देखते हुए अधिकतर अस्पताल क्रॉस चैकिंग के लिए मरीजों की सैंपल की स्लाइड्स नहीं भेजते क्योंकि विभाग उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट्स को गलत साबित करने की कोशिश में रहता है।




