लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं, सरेआम दे रही वारदातों को अंजाम

नाभा : लड़कों से लड़कियां भी अब कम नहीं, जो सरेआम चोरी की वारदातों को अंजाम में रही हैं। पहला मामला लड़कों द्वारा एक लड़की का मोबाइल चोरी कर रफूचक्कर हो जाने का है और दूसरी घटना लड़कियों द्वारा एक्टिवा चोरी कर भागने की है। दोनों घटनाएं सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई हैं। पुलिस ने लड़कों को पकड़ लिया है जबकि लड़कियां गिरफ्त से बाहर हैं।
पहली घटना पांडुसर मोहल्ले की है, जहां मोटरसाइकिल सवार 2 लड़के बाजार जा रही एक लड़की का मोबाइल छीन कर फरार हो जाते हैं। जब लड़की का मोबाइल छीनतें हैं तो वह जमीन पर गिर जाती है। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो जाती है। दूसरी घटना संगतपुरा मोहल्ले की है, जहां 2 लड़कियां घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी कर फरार हो जाती हैं। यह घटना भी सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।
नाभा कोतवाली के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 2 लड़के जो लड़की का मोबाइल छीन कर मोटरसाइकिल पर भागे थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनकी उम्र 20-22 साल है और जिन लड़कियों ने एक्टिवा चोरी की है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




