कमरे में ले जाकर नाबालिगा से की गंदी हरकत, Video भी बनाई और

फिरोजपुर : एक नाबालिग लड़की को डरा धमका कर पिछले करीब छह पोक्सो एक्ट माह से उसे अपनी हवस का शिकार बनाने का पर्चा दर्ज वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस आईपीसी और पोक्सो एक्ट का पर्चा दर्ज किया है।
मामला थाना आरिफके इलाके का है। पुलिस को दिए बयानों में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि अप्रैल माह में जब वह घर में अकेली थी तो गुरजंट सिंह निवासी बस्ती राम लाल घुस आया और उसे कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने धमकी दी कि किसी को बताने पर वह उसके भाई को मरवा देगा और उसके मां- बाप के खिलाफ झूठा केस बनवा देगा।
3 अक्तूबर को गुरजंट सिंह ने पुनः यही काम किया और मोबाइल पर उसकी वीडियो बनाकर किसी को बताने पर इसे वॉयरल करने की धमकी दी जिसके बाद उसने तंग आकर अपने मां-बाप को सारी घटना बताई और पुलिस को सूचित किया। एस.आई. ज्योति ने बताया कि बयानों के आधार पर आरोपी गुरजंट सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।




