पंजाब
पंजाब सरकार ने राज्यपाल पुरोहित के पास भेजे दो बिल

भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को दो विधेयक भेजे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो दो बिल राज्यपाल को भेजे गए हैं, उनमें 20 जून को पंजाब विधानसभा द्वारा पारित विवादास्पद सिख गुरुद्वारा (संशोधन) बिल और पंजाब पुलिस (संशोधन) बिल शामिल हैं। गौरतलब है कि एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी पहले ही राज्यपाल से मिलकर गुरुद्वारा संशोधन विधेयक को मंजूरी न देने की अपील कर चुके हैं।




