राधिका अस्पताल में हुआ कैथलैब का शुभारम्भ

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
बरेली। रविवार को राधिका सुपर स्पेशिलिटी एण्ड एडवांस ट्रामा सेन्टर मिनी बाईपास रोड, बरेली में कार्डियक कैथलैब’ का शुभारम्भ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं वन पर्यावरण मंत्री डॉ० अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि डॉ0 प्रतीक गंगवार ने बहुत ही शानदार एवं अत्याधुनिक कैथलेन बनवाई है। जिससे समस्त क्षेत्रवासियों एवं हृदय रोगियों को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र बरेली में हो रहे इस अभूतपूर्व विकास से आस-पास के क्षेत्र में हृदय रोगियों को लाभ मिलेगा और राधिका अस्पताल की यह कैथलैब हृदय रोगियों के लिए वरदान साबित होगी। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए एवं पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ० अरुण कुमार ने कहा कि राधिका अस्पताल बरेली में अत्याधुनिक लैब लगाने के लिए मैं प्रतीक गंगवार को बधाई देना चाहता हूँ उन्होंने मिनी बाईपास रोड की सबसे बड़ी आवश्यकता को पूरा किया है।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए डां अनीस बेग ने कहा कि हृदय रोगियों को तत्काल कार्डियक सेन्टर में इलाज की आवश्यकता होती हैं ऐसे में राधिका अस्पताल में कार्डियक कैथलैब का संचालन होना बरेली रामपुर रोड एवं नैनीताल मार्ग से आने वाले हदय रोगियों के लिए बहुत लाभकर सिद्ध होगी तथा हृदय रोगियों को अब भीड़भाड़ में फँसकर जान खतरे में डालने की बजाय मिनी वाईपास पर उत्तम स्तर की हृदय रोग का इलाज एवं सी० टी०वी०एस० सर्जरी का लाभ मिल सकेगा।गौरतलब है कि डॉ० प्रतीक गंगवार द्वारा संचालित राधिका सुपर स्पेशिलिटी एण्ड एडवांस ट्रामा सेन्टर मिनी बाईपास रोड बरेली में अत्याधुनिक कैथलैब बनाई गयी है एवं अब राधिका अस्पताल में हृदय रोग विभाग के साथ-2 सी०टी0 बी० एस० (दिल एवं फेफड़ों की सर्जरी) का भी संचालन किया जाएगा।
राधिका अस्पताल में कैथलैब का शुभारम्भ होने से चिकित्सा जगत बरेली द्वारा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया है एवं कैथलैब का शुभारम्भ करने के लिए राधिका अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० प्रतीक गंगवार, एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ.नमृता राठौर, चेयरमैन राधा गंगवार को हार्दिक बधाईयां दी गयी।इस कैथलैब स्थापना समारोह में डॉ० प्रतीक गंगवार, राधा गंगवार, डॉक्टर नमृता राठौर, डॉ.वीर महेन्द्रपाल सिंह गंगवार, डॉ० अतुल श्रीवास्तव, डॉ० अनीस बेग, डॉक्टर मनाजिर इकबाल, डॉ० हर्षित अग्रवाल, डॉ0 विनम गंगवार डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ० गौरव महाजन डॉ० उमेश गंगवार, डॉ0 पवन गंगवार, डॉ० आशुतोष शंखधार, डॉ० ऋषि अग्रवाल, डॉ0 रुचि पुजारा, डॉ. मुकुन्द, डॉ० मनोज गुप्ता, डॉ. शिप्रा वार्ष्णेय, डॉ० अभिषेक, डॉ० आयुष रिछारिया समेत. शहर के अनेको नामचीन चिकित्सक हस्तियों के अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेन्द्र’ कुर्मी, राजकुमार समेत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन करने में डॉक्टर ए. ए. खान मेडिकल सुपरिटेंडेंट की अहम भूमिका रही।



