कारोबार

म्यूचुअल फंड एसआईपी इनफ्लो जनवरी में 31,000 करोड़ रुपए रहा, 74 लाख नए खाते खुले

म्यूचुअल फंड एसआईपी इनफ्लो जनवरी में 31,000 करोड़ रुपए रहा है। यह लगातार दूसरा महीना है, जब एसआईपी इनफ्लो 31,000 रुपए या इससे अधिक रहा है। दिसंबर में यह 31,002 करोड़ रुपए पर था।

सालाना आधार पर मासिक सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) इनफ्लो 17 प्रतिशत बढ़ा है, यह जनवरी 2025 में 26,400 करोड़ रुपए पर था।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) डेटा के मुताबिक, जनवरी 2026 में 74 लाख नए एसआईपी खाते खुले थे। दूसरी तरफ इस दौरान 55 लाख एसआईपी खाते बंद हुए हैं।

इसके अलावा, देश में कुल एसआईपी खातों की संख्या बढ़कर 10.29 करोड़ हो गई है, जो कि दिसंबर में 10.11 करोड़ रुपए थी।

डेटा में आगे बताया गया कि जनवरी में एसआईपी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) कम होकर 16.36 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि दिसंबर में 16.63 लाख करोड़ रुपए था। इसकी वजह बाजार में आई गिरावट को माना जा रहा है। पूरी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के एयूएम में एसआईपी की हिस्सेदारी 20.2 प्रतिशत हो गई है।

एम्फी के अनुसार, जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में निवेश दोगुना होकर 24,039.96 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो दिसंबर में 11,647 करोड़ रुपए था। यह दर्शाता है कि लोग शेयर बाजार के साथ-साथ सोने जैसे सुरक्षित निवेश को भी महत्व दे रहे हैं।

जनवरी महीने में एक्टिव इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 24,029 करोड़ रुपए रहा, जो दिसंबर के 28,054 करोड़ रुपए से लगभग 14 प्रतिशत कम है। यानी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में निवेशकों का भरोसा मजबूत बना रहा।

नवंबर में इक्विटी फंड्स में 29,911 करोड़ रुपए, तो वहीं उससे पहले अक्टूबर में 24,690 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया था। जुलाई 2025 में इक्विटी फंड्स में अब तक सबसे ज्यादा 42,702 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया था।

हालांकि, कुल म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए जनवरी एक अच्छा महीना साबित हुआ। इस दौरान कुल मिलाकर 1.56 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया, जबकि दिसंबर में 66,591 करोड़ रुपए की निकासी हुई थी। इससे साफ है कि निवेशकों का रुझान अब फिर से म्यूचुअल फंड की ओर बढ़ रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button