कारोबार

Share Market : हिंडनबर्ग के बंद होने और इजराइल-हमास युद्ध विराम का असर, 600 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स

हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने और इजराइल-हमास युद्ध विराम की खबरों से आज शेयर मार्केट में भारी तेजी देखने को मिली है। आज एशियाई बाजारों में अच्छी तेजी देखी जा रही है। इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार महंगाई दर में गिरावट के बाद उच्च स्तर पर बंद हुए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 595 अंक की बढ़त लेकर 77,319.50 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह 0.53 फीसदी या 405 अंक की तेजी के साथ 77,113 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.54 फीसदी या 125 अंक की बढ़त के साथ 23,338 पर ट्रेड करता दिखा।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एचडीएफसी लाइफ में 8.87 फीसदी, एसबीआई लाइफ में 4.10 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 3.15 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 3.01 फीसदी और बीईएल में 2.17 फीसदी देखने को मिली है। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टाटा कंज्यूमर में 1.37 फीसदी, ट्रेंट में 1.17 फीसदी, एचयूएल में 0.98 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 0.94 फीसदी और सिप्ला में 0.71 फीसदी देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 2.50 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.38 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.71 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.89 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.81 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.80 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.47 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.70 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.73 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.54 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.29 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.67 फीसदी और निफ्टी बैंक में 1.14 फीसदी की तेजी दिखी। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी में 0.20 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.24 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.08 फीसदी की गिरावट दिखी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button