लखनऊ
-
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव और उनके भाई पर हमला, पड़ोसियों के दौड़ाने पर हमलावर भाग निकले
कानपुर रोड एलडीए कालोनी सेक्टर–एल में शुक्रवार को किसान नेता (भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव) वीरेंद्र सिंह व उनके भाई पर दबंगों ने हमला कर दिया। गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी–डंडे से पीट दिया। पड़ोसियों ने हमलावरों को दौड़ा तो भाग गए। पीड़ित ने आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, गोमतीनगर इलाके में नशे में धुत लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशियाना के एलडीए काॅलोनी सेक्टर–एल निवासी वीरेंद्र सिंह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वीरेंद्र के मुताबिक वह शुक्रवार दोपहर छोटे भाई राबिंद के साथ खड़े थे। इसी बीच सचिन कुमार यादव और विवेक यादव कुछ साथियों के साथ पहुंचे और गाली–गलौज करने लगे। विरोध करने पर साथियों के साथ हमला कर दिया। बचने के लिए भागे तो दौड़ाकर पकड़ लिया और लाठी–डंडे से पिटाई कर दी। शोर–शराब सुनकर पड़ोसी दौड़े तो आरोपी भाग निकले। पड़ोसी चोटिल किसान नेता व उनके भाई को लोकबंधु अस्पताल लेकर गये। जहां उपचार के बाद छुट्टी दी गई। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, इंदिरानगर प्रियदर्शिनी वार्ड में रहने वाले रामनाथ सिंह का बेटा शुक्रवार शाम होली मिलने निकला था। रामनाथ सिंह के मुताबिक हुसड़िया चौराहे के पास नशे में धुत अमन राजपूत, वीरू, रामजी, प्रभात और पुत्ती लाल ने बेटे को रोका। गाली–गलौज करने लगे। बेटे के विरोध पर उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा। हमले में बेटे का सिर फट गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद गोमतीनगर थाने में हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Read More » -
प्राइवेट स्कूलों से बेहतर होंगे UP के सरकारी स्कूल, ग्रेटर नोएडा में 1.3 करोड़ की लागत से बना स्मार्ट स्कूल
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय अब निजी विद्यालयों से भी बेहतर होंगे। योगी सरकार अब परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। इसका ताजा…
Read More » -
यूपी: लखनऊ में गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गोली मारी, तमंचा और कारतूस भी बरामद
लखनऊ: यूपी के लखनऊ से एक बड़ी खबर है। यहां एक गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गोली मार दी है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद…
Read More » -
योगी सरकार के 8 साल: 222 अपराधी एनकाउंटर में ढेर, 20,221 इनामी बदमाश गिरफ्तार, जानिए कैसी रही पुलिसिंग?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार अपने कार्यकाल के 8 साल पूरे करने जा रही है। 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ बतौर सीएम 8 साल पूरे…
Read More » -
लखनऊ में कई फ्लैटों में पकड़ी गईं थाईलैंड की 10 महिलाएं, केस दर्ज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 विदेशी महिलाओं को अवैध रूप से आवासीय फ्लैटों में रहते हुए पाया गया। यहां चिनहट क्षेत्र में आवासीय फ्लैटों में अवैध रूप से…
Read More » -
यूपी: पूरे प्रदेश में शांति और सौहार्द के साथ खेली गई होली, डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय से की ऑनलाइन मॉनिटिरिंग
होली का त्योहार पूरे प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय या विवाद की घटना सामने नहीं आई। होली में रंग खेलने…
Read More » -
बेलन की मार से बचने के लिए लोग रहते हैं अविवाहित: योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कुमार खन्ना पर मज़ाकिया अंदाज़ में कटाक्ष किया। सीएम ने कार्यक्रम…
Read More » -
Lucknow University के 32 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट, 3 से 4 लाख के शुरुआती पैकेज पर हुआ चयन
लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के 32 छात्रों का चयन अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी चेतु में हुआ है। प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि…
Read More » -
होली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को होगा फायदा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से ठीक पहले बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए…
Read More » -
नोएडा में GST विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने किया सुसाइड, 15वीं मंजिल से कूदे; इस बात से थे परेशान
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में GST विभाग में तैनात एक डिप्टी कमिश्नर ने सोमवार को नोएडा सेक्टर-75 स्थित अपने अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना…
Read More »