मनोरंजन

हिसार : सोनाली फोगाट की अंतिम फिल्म ‘प्रेरणा’ का पोस्टर रिलीज

  • बेटी यशोधरा ने फार्म हाऊस पर रिलीज किया पोस्टर, मां के लिए मांगा इंसाफ

हिसार। भाजपा नेत्री एवं टिकटॉक स्टार रही सोनाली फोगाट की अंतिम फिल्म ‘प्रेरणा’ का पोस्टर शुक्रवार को रिलीज हुआ। सोनाली की बेटी यशोधरा ने पोस्टर रिलीज करते हुए मां के लिए न्याय की मांग की। टिकटॉक स्टार सोनाली कई सीरियल और वेब सीरीज में काम कर चुकी थीं।

पोस्टर रिलीज करते हुए सोनाली की बेटी यशोधरा ने कहा कि यह मोटिवेशनल मूवी है, सबसे अनुरोध है कि वे यह फिल्म देखें। यशोधरा ने मां सोनाली के लिए इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि गोवा पुलिस आरोपियों से सच नहीं उगलवा सकी। इस अवसर पर सोनाली की बहना रुकेश ने कहा कि अगर बहन इस मौके पर होती तो बहुत अच्छा होता। हरियाणा-पंजाब के कलाकार इस फिल्म को प्रमोट करें। सोनाली मरते-मरते एक संदेश देकर गई है।

फिल्म के प्रोडयूसर नरेश ढांडा ने कहा कि यह मोटिवेशनल मूवी है। सोनाली आज नहीं हैं, उसकी बेटी से रिलीज करवाया। बॉलीवुड स्टार हमारी मूवी को प्रमोट करें। मौत के 10 दिनों बाद सोनाली फोगाट का आखिरी गाना रिलीज हुआ था। उनका ‘छौरी का नाम’ सॉन्ग काफी सुपरहिट हुआ था। ज्ञात रहे कि सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को गोवा में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू की शिकायत पर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button