मनोरंजन

राज कपूर की भांजी, जिसकी कंजी आंखों का चला जादू, खोया ऋषि कपूर संग डेब्यू का मौका, 3 शादी के बाद भी रह गई तन्हा

मंदाकिनी, सोनी राजदान, विजेयता पंडित सहित 80-90 के दशक की कई अभिनेत्रियां अब बड़े पर्दे से गायब हो चुकी हैं। अपने समय में इन्होंने अपने छोटे से ही करियर में कई फैंस हासिल किए और दर्शकों के दिलों पर राज किया। आज भी ये अभिनेत्रियां अपने फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री सलमा आगा भी हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा की सबसे विवादित फिल्मों में से एक ‘निकाह’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा और दर्शकों के दिलों पर राज किया। 982 में आई बीआर चोपड़ा की फिल्म ‘निकाह’ के खिलाफ उन दिनों 34 केस दर्ज हुए थे, इसके बाद भी इस फिल्म ने 125 प्रतिशत मुनाफा कमाया था।

कपूर के परिवार से नाता

1982 में तीन तलाक के मुद्दे पर बनी इस फिल्म ‘निकाह’ में सलमा आगा ने लीड रोल निभाया था। उनके साथ इस फिल्म में राज बब्बर और दीपक पराशर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। अपनी स्क्रीन प्रेजेंस, कंजी आंखों और खूबसूरती से उन दिनों सलमा आगा ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी थी। कम ही लोग जानते हैं कि सलमा आगा कपूर परिवार से भी ताल्लुक रखती हैं। राज कपूर रिश्ते में उनके मामा लगते थे। जी हां, सलमा आगा, राज कपूर की भांजी हैं। दरअसल, सलमा आगा की नानी अनवरी बारी बेगम ने पहले पति रफीक से अलग होने के बाद जुगल किशोर मेहरा से दूसरी शादी की थी, जो राज कपूर के मामा थे, इस रिश्ते से सलमा आगा, राज कपूर की भांजी हुईं।

सलमा आगा को लॉन्च करना चाहते थे राज कपूर

क्योंकि, राज कपूर पहले से ही सलमा आगा को जानते थे और उनके साथ अच्छा बॉन्ड भी शेयर करते थे, इसके चलते वह अपनी फिल्म ‘हिना’ में उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट करना चाहते थे। लेकिन, परिवार के विरोध के चलते ऐसा नहीं हो सका। दरअसल, इस फिल्म में ऋषि कपूर लीड हीरो थे, जो रिश्ते में सलमा आगा के भाई लगे। ऐसे में राज कपूर के परिवार ने इस जोड़ी को लेकर नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद फिल्म में ऋषि कपूर के साथ जेबा बख्तियार और अश्विनी भावे को कास्ट किया गया।

3 शादी के बाद भी रह गईं तन्हा

सलमा आगा का जन्म 1954 में पाकिस्तान के कराची में हुआ था। उके पिता लियाकत गुल ताजिक कीमती पत्थरों और एंटीक्स के व्यापारी थे और उनकी मां नसरीन एक मशहूर संगीतकार रफीक गजनवी और एक्ट्रेस अनवरी बारी बेगम की बेटी थीं। सलमा की पर्सनल लाइफ उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा चर्चा में रही। उन्हें चार बार प्यार हुआ और तीन बार शादी की, लेकिन हर बार उन्हें प्यार में नाकामी ही हासिल हुई। उन्हें सबसे पहले न्यूयॉर्क के एक बिजनेसमैन से महमूद सिप्रा से प्यार हुआ। कुछ साल डेटिंग के बाद बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन रिश्ता टूट गया। इसके बाद सलमा को पाकिस्तानी एक्टर महमूद से प्यार हुआ, जिनके लिए उन्होंने अपना करियर तक दांव पर लगा दिया, फिर भी उन्हें प्यार में नाकामी हासिल हुई।

पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख से नहीं चली शादी

सलमा ने 1981 में पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख से शादी की और शादी के 6 साल बाद ही 1987 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद सलमा ने 1989 में मशहूर स्क्वाश खिलाड़ी रहमत खान से शादी की और इस शादी से दोनों के दो बच्चे जारा खान और अली आगा खान हुए, लेकिन 2010 में ये रिश्ता भी तलाक में बदल गया। सलमा ने 2011 में दुबई के बिजनेसमैन मंजर शाह से तीसरी शादी की, लेकिन इस बार भी उनके हिस्से बस अकेलापन ही आया। नतीजा ये हुआ कि अब 68 साल की उम्र में भी सलमा तनहाई में अपनी जिंदगी गुजार रही हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button