संचारी रोग चूहा/छछूंदर नियंत्रण अभियान के अंतर्गत बहेड़ी के ग्राम वहीपुर में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन।

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
संवाददाता आदिल बेग मीरगंज

बरेली / बहेड़ी । बरेली के बहेड़ी में संचारी रोग चूहा/छछूंदर नियंत्रण अभियान के तहत कृषि रक्षा इकाई द्वारा ग्राम वहीपुर में एक किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इस अभियान का उद्देश्य चूहों और छछूंदरों द्वारा फैलने वाली बीमारियों को नियंत्रित करना है, जो स्क्रब टाइप्स और लैप्टोस्पायरोसिस जैसी खतरनाक बीमारियों को फैला सकते हैं। इन बीमारियों के लक्षण डेंगू, मलेरिया और बुखार जैसे हो सकते हैं।
बहेड़ी में कृषि रक्षा इकाई द्वारा आयोजित गोष्ठी में प्रभारी कृषि रक्षा इकाई बहेड़ी इंद्रपाल सिंह ने किसानों को बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई 2025 तक प्रत्येक गांव में आयोजित किया जाएगा।
चूहे और छछूंदर से फैलने वाले रोग
प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया चूहे और छछूंदर से स्क्रब टाइप्स और लैप्टोस्पायरोसिस जैसी बीमारियां होती हैं। इन बीमारियों के लक्षण बुखार, डेंगू , और मलेरिया जैसे होते हैं।
चूहे और छछूंदर नियंत्रण के उपाय
बिलों की पहचान और निशानदेही चूहे और छछूंदर के बिलों को पहचान कर उन पर जिंक फॉस्फाइड दवा मिलाकर विषाक्त भोजन रखना चाहिए। इसके अलावा एल्युमिनियम फॉस्फाइड दवा की 4-5 ग्राम मात्रा को बिलों के अंदर डालकर ऊपर से बिलों को बंद कर देना।
वहीं सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) राणा प्रताप जी ने बताया कि प्रकृति में पाए जाने वाले जीव जैसे बिल्ली, सांप, उल्लू, लोमड़ी, बाज और चमगादड़ आदि जीव चूहों को भोजन के रूप में प्रयोग करते हैं। चूहे हमेशा अधिकतर अपना बिल झाड़ियों, फूलों और मेडों पर बनाते हैं।
गोष्ठी में ग्राम प्रधान पति शहादत हुसैन और ग्राम कृषक नरपत सिंह, शाहिद अहमद, छेड़लाल, मोहम्मद अहमद, मोरपाल आदि कृषक मौजूद थे। कृषि विभाग की ओर से आए कर्मचारी गण मोहम्मद आमिर, अवधेश कुमार, नरेश कुमार, सुरेश कुमार गंगवार आदि का सहयोग रहा
गोष्टी के अंत में सभी कृषकों का इकाई प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने आभार व्यक्त करके गोष्टी समाप्त करने की घोषणा की
अभियान की अवधि
यह अभियान 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक प्रत्येक गांव में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कृषि विभाग के कर्मचारी और ग्राम पंचायत के सदस्य मिलकर चूहे और छछूंदर नियंत्रण के लिए काम करेंगे।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का महत्व
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चूहे और छछूंदर नियंत्रण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, क्योंकि ये जानवर कई खतरनाक बीमारियों को फैला सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें चूहे और छछूंदर नियंत्रण के उपायों के बारे में बताया जा रहा है।



