अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

आजादी के जश्न में डूबा किछौछा, मदरसा व इन्फेंट तथा सरस्वती स्कूल में झंडा फहराया गया

किछौछा। जनपद के सभी सरकारी इमारतो पर झंडा फहराया गया साथ ही मदरसों में भी झंडा फहराया गया इस दौरान मदरसों में राष्ट्रगान भी गाया गया और लोगों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी एक तरफ जहां पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस बड़ी गर्म जोशी के साथ मनाया जा रहा है। तो वहीं आजादी के जश्न में नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा भी डूबा हुआ है।

किछौछा में स्थित मदरसा अमीरूल उलूम सिमनानिया व श्री सुखदेव प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तथा इन्फेंट इंडिया इंग्लिश स्कूल में भी आजादी का जश्न मनाया गया मदरसा अमीरूल उलूम सिमनानिया के नायब सरपरस्त ए आला फाजिले बग़दाद सैय्यद हसन अस्करी के हाथों तिरंगा झंडा फहराया गया।

 

इस मौके पर मदरसे के सैकड़ो बच्चों सहित मदरसे के जिम्मेदार व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। वही श्री सुखदेव प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भी तिरंगा झंडा फहराया गया इस मौके पर स्कूल प्रबंधक मिथिलेश कुमार जायसवाल सहित बच्चे व स्कूल प्रशासन मौजूद रहे।

78वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इनफैंट इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, किछौछा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य और वरिष्ठ शिक्षक सहित हजारो बच्चो व छेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button