उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बंद होंगी 15 रेलवे क्रॉसिंग, अंडरपास-ओवरब्रिज बनाए जाएंगे, 12 लाख वाहन चालकों को मिलेगी राहत

लखनऊ : रेलवे प्रशासन इस साल 15 रेलवे क्रॉसिंग बंद कर देगा. इन पर अंडरपास व ओवरब्रिज बनाए जाएंगे. सेतु निगम के साथ मिलकर 367 करोड़ रुपये से रेलवे यह काम करेगा. आलमबाग व कनौसी के बीच रेलवे क्रॉसिंग हो या भरवारा क्रासिंग, उतरेटिया आलमनगर रेलखंड की आवास विकास पारा रेलवे क्रॉसिंग हो या फिर बाराबंकी रूट की पत्रकारपुरम क्रॉसिंग. इन सभी को बंद किया जाएगा. इससे तकरीबन 12 लाख वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी. उन्हें जाम का सामना ही नहीं करना पड़ेगा.

रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने और ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए क्रॉसिंग पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) व आरयूबी (रेलवे अंडरपास) बनाने का प्लान तैयार किया गया है. उत्तर प्रदेश सेतु निगम के साथ मिलकर रेलवे यह काम करेगा.

डीपीआर तैयार कर ली गई है. इस्टीमेट बनाकर कई क्रॉसिंगों के टेंडर भी कर दिए गए हैं. इन सभी रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने व अंडरपास-ओवरब्रिज बनने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. क्रॉसिंगों के दिन में कई बार बंद होने से रोजाना हजारों वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

कई बार वाहनों की टक्कर से क्रॉसिंग की बैरिकेडिंग तक टूट जाती हैं. कई ट्रेनें भी दुर्घटना का शिकार होने से बची हैं. यही वजह है कि रेलवे क्रॉसिंगों को बंद किया जाएगा.

उत्तर रेलवे के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा का कहना है कि 67 करोड़ से भरवारा क्रॉसिंग, जगपालखेड़ा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा. इसका काम शुरू हो चुका है. सेतु निगम ने 176 करोड़ से उतरेटिया आलमनगर रेलखंड के आवास विकास-पारा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया है.

Lucknow Railway Crossing

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ कानपुर रेलखण्ड के पिपरसंड-लुन्हा क्रॉसिंग पर अंडरपास बनेगा, इसका काम आवंटित कर दिया गया है. गोंडियाखेड़ा-लुन्हा क्रॉसिंग, सुजानौर गढ़ी चुनौटी क्रॉसिंग, लखनऊ बाराबंकी रूट की पत्रकारपुरम क्रॉसिंग, लखनऊ सुलतानपुर रेलखण्ड की डिबापुर चौधरीखेड़ा क्रॉसिंग, लखनऊ कानपुर रेलखण्ड के कनौर रोड-पिपरसंड क्रॉसिंग, आलमबाग-कनौसी रेलवे क्रॉसिंग, लखनऊ-शुक्लागंज बाइपास, कृष्‍णानगर-छपराखेड़ा क्रॉसिंग व पिपरसंड-गुल्लुखेड़ा क्रॉसिंग, लताखेड़ा पंडितखेड़ा क्रॉसिंग, नादरगंज समदर क्रॉसिंग, अमौसी-खुर्रमपुर क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाया जाएगा.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button