उत्तर प्रदेशदेवरियाबड़ी खबरराज्य

सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

  • विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने किया उद्घाटन

गौरव कुशवाहा


देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को देवरिया के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने किया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा योजनाओं की उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्वयं सहायता समूह, आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, समाज कल्याण, पंचायती राज, विद्युत, पशुपालन, उद्यान, कृषि, जल जीवन मिशन, पर्यटन, स्वास्थ्य, नगरीय विकास, श्रम, खाद्य सुरक्षा, आयुष एवं शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।

जीआईसी परिसर में विकास कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने फीता काटकर किया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति का अवलोकन करते हुए कहा कि बीते आठ वर्षों में प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं। प्रदर्शनी में जनपद में हुए विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।

कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से टेबलेट, लैपटॉप और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। साथ ही स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की गारंटी सुनिश्चित की गई है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और अधिकाधिक लोगों को इनका लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से योजनाओं के प्रति जागरूक होने और उनके लाभ उठाने की अपील की।

आईटीआई में तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार के सफल आठ वर्षों के अवसर पर राजकीय आईटीआई, देवरिया में तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें अभ्यर्थियों ने ऑटोमेटिक सोलर सिस्टम, वॉयस सेंसर बल्ब, इलेक्ट्रिक साइकिल जैसी परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने छात्रों की सराहना करते हुए नवाचार को बढ़ावा देने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने सभी अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अंबिकेश पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button