
अनन्या पांडे के भाई और चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने पिछले साल अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। अब एक्टर को टीरा ब्यूटी ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसकी घोषणा खुद अहान ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर करते हुए की।
वीडियो साझा कर कही ये बात
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘खूबसूरती की दुनिया में चुनने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मुझे हमेशा से इसे समझना पसंद रहा है। बहुत कुछ ट्राई करें। मूड के हिसाब से ढलें और देखें कि हर दिन क्या काम आता है। टीरा ब्यूटी के साथ ब्रांड एंबेसडर बनकर सब कुछ एक्सप्लोर कर रह हूं और अभी भी एक्सपेरिमेंट कर रहा हूं।’
करीना और सुहाना भी है एंबेसडर
इसके साथ ही टीरा ब्यूटी अब उन चुनिंदा भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो गया है, जिन्होंने किसी मेल सेलिब्रिटी को अपना एंबेसडर बनाया है। अहान के अलावा करीना कपूर और सुहाना खान भी इस ब्रांड की एंबेसडर हैं।
मार्च में शुरू करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग!
वर्कफ्रंट की बात करें तो इंडस्ट्री में चर्चा है कि ‘सैयारा’ के बाद अहान अपनी दूसरी फिल्म साइन कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में बना चुके अली अब्बास जफर करेंगे। यह एक रोमांस एक्शन फिल्म होगी जिसकी शूटिंग मार्च 2026 तक शुरू हो सकती है।



