देशबड़ी खबर

अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी, 3 जुलाई से होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन; जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी हो गया है। इस साल श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन 3 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक कर सकेंगे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 9 अगस्त 2025 तक चलेगी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें जम्मू कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, मुख्य सचिव अटल ढुल्लू सहित कई वरिष्ठ अफसरों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और उसके शेड्यूल पर चर्चा की गई, जिसके बाद यात्रा की तारीख पर फाइनल मुहर लगी।

इस यात्रा का हिन्दू धर्म में बहुत अधिक महत्व

अमरनाथ यात्रा भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित अमरनाथ गुफा तक की एक वार्षिक धार्मिक यात्रा है, जो शिव भक्तों द्वारा की जाती है। इस यात्रा का महत्व हिन्दू धर्म में बहुत अधिक है, क्योंकि यह गुफा भगवान शिव के पवित्र हिमलिंग रूप की पूजा का स्थल है। यह यात्रा हर साल श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन होती है।

सरकार ने सुरक्षा के लिए किए खास इंतजाम

इस बार यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। ट्रस्ट और सरकार की ओर से यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, लंगर सेवा, और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा ताकि यात्रा सहज और सुरक्षित हो। अमरनाथ यात्रा दो प्रमुख मार्गों से की जाती है। पहलगाम मार्ग, जो 48 किमी लंबा है, यात्रा करने के लिए आसान माना जाता है। वहीं, बालटाल मार्ग केवल 14 किलोमीटर का है, लेकिन यह मार्ग कठिन होता है।

रजिस्ट्रेशन प्रकिया-

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस समेत पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। पिछले साल रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू हुआ था और इस बार भी इसी तरह की तैयारी की जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button