उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

DSP लक्ष्मी सिंह पर एक और FIR, प्रमोशन पाने के लिए दिए झूठा शपथपत्र

लखनऊ। चर्चित अधिकारी लक्ष्मी सिंह एक बार फिर से विवादों में है। इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी बनी लक्ष्मी ने प्रमोशन पाने के लिए झूठा शपथ पत्र दिया। जिसको लेकर उनके खिलाफ  सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लक्ष्मी सिंह इस समय में आगरा की एसआईबी में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले  गाजियाबाद में तैनाती के दौरान लक्ष्मी सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में 70 लाख रुपयों के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी इस मामले में वो  जेल भी गई थी।

अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात लिपिक महेंद्र प्रताप सिंह ने डीएसपी लक्ष्मी सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने व झूठा शपथपत्र देने के आरोप में केस दर्ज किया गयी है। शिकायतकर्ता द्वारा एफआईआर में बताया गया है कि, लक्ष्मी सिंह चौहान ने इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर प्रमोशन पाने के लिए 8 जून 2023 व 14 जून 2023 को शपथपत्र दाखिल किए थे। दाखिल किए गए दोनों शपथपत्र के आधार पर उनके दस्तावेज एडीजी प्रशासन के दफ्तर भेज दिए गए। इसी के आधार पर लक्ष्मी सिंह चौहान को डिप्टी एसपी के पद पर प्रमोशन मिल था।

दस्तावेज व शपथपत्र की जांच के दौरान सामने आया कि लक्ष्मी सिंह चौहान ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे से संबंधित कोर्ट के आदेश और तथ्यों को छिपाते हुए गलत जानकारी दी थी। इस से स्पष्ट है कि धोखाधड़ी से डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नति प्राप्त की है। एडीसीपी दक्षिणी शशांक सिंह ने जानकारी दी कि सुशांत गोल्फ सिटी थाने में लक्ष्मी सिंह चौहान के खिलाफ दर्ज एफआईआर की विवेचना की जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button