देशबड़ी खबर

Assembly Election Results 2023 Live : राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ढहा कांग्रेस का किला, तेलंगाना ने लगाया ‘मरहम’, MP में फिर BJP सरकार

Election Results: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले एक तरह से ‘सेमी फाइनल’ माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए हुए मतदान में रविवार यानि आज सुबह चार राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। मिजोरम में मतों की गिनती सोमवार को होगी। देश में आम चुनाव में अब छह महीने से भी कम समय बचा है और ऐसे में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को सेमी फाइनल मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ है। इन तीन राज्यों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) तेलंगाना में ‘हैट्रिक’ लगाने की उम्मीद कर रही है। मध्य प्रदेश की 230 सीट, छत्तीसगढ़ की 90 सीट, तेलंगाना की 119 सीट और राजस्थान की 199 सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। राजस्थान में एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण चुनाव टाल दिया गया है।

12:25 PM- EVM के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी
चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं, इसमें कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। इस बीच दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर EVM के खिलाफ नारेबाजी तेज हो गई है।

11:59 AM- ग्वालियर जिले में बीजेपी आगे
ग्वालियर जिले की सभी विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे। इमरती देवी डबरा से आगे, नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर दक्षिण से आगे, माया सिंह ग्वालियर पूर्व से आगे, माया सिंह ग्वालियर पूर्व से आगे, मोहन सिंह राठौर भितरवार से आगे।

11:57 AM- मध्य प्रदेश की VIP सीटों पर कौन जीत रहा
– शिवराज सिंह चौहान (सीएम)- बुधनी से आगे
– नरोत्तम मिश्रा (गृहमंत्री) – दतिया से पीछे
– विश्वास सारंग (स्वास्थ्य मंत्री) – नरेला से पीछे
– कमलनाथ (पूर्व सीएम) – छिंदवाड़ा से आगे
– नरेंद्र सिंह तोमर (केंद्रीय मंत्री) – दिमनी में आगे
– फग्गन सिंह कुलस्ते (केंद्रीय मंत्री) – निवास से पीछे
– प्रह्लाद पटेल (केंद्रीय मंत्री) – नरसिंहपुर – आगे
– गणेश सिंह (सांसद, सतना) – सतना से आगे
– रिति पाठक (सांसद सीधी) – सीधी से आगे

11:50 AM- छत्तीसगढ़ की VIP सीटों पर कौन आगे
– पाटन – भूपेश बघेल (कांग्रेस) पीछे, विजय बघेल (बीजेपी) आगे
– अंबिकापुर – टीएस सिंह देव (कांग्रेस) आगे, राजेश अग्रवाल (बीजेपी) पीछे
– राजगढ़ – प्रकाश नायक (कांग्रेस) पीछे, ओमप्रकाश चौधरी (बीजेपी) आगे
– लोरमी – थनेश्वर साहू (कांग्रेस) पीछे, अरुण साव (बीजेपी) आगे
– रायपुर सिटी साउथ – रामसुंदर दास (कांग्रेस) पीछे, ब्रजमोहन अग्रवाल (बीजेपी) आगे
– दुर्ग ग्रामीण – ताम्रद्वाज साहू (कांग्रेस) पीछे, ललित चंद्रकर (बीजेपी) आगे

11:45 AM- राजस्थान VIP सीटों का क्या हाल
– सरदारपुरा- सीएम गहलोत आगे
– झोटवाड़ा – अभिषेक चौधरी (कांग्रेस) आगे, राज्यवर्धन राठौर पीछे
– कोट नॉर्थ – शांति धारीवाल (कांग्रेस) पीछे, प्रल्हाद गुंजाल (बीजेपी) आगे
– नाथवाड़ा – सीपी जोशी (कांग्रेस) पीछे, विश्वराज सिंह मेवाड़ (बीजेपी)
– उदरपुर – प्रोफेसर गौरव वल्लभ (कांग्रेस), ताराचंद जैन (BJP) आगे
– तिजारा – इमरान खान (कांग्रेस) पीछे, मेहंत बालकनाथ (BJP) आगे
– विद्याधर नगर- सीताराम अग्रवाल (कांग्रेस) पीछे, दिया कुमारी (बीजेपी) आगे

11:25 AM- छत्तीसगढ़ में भी बहुमत के पार भाजपा
रुझानों में भारतीय जनता पार्टी अब छत्तीसगढ़ में भी बहुमत के पार पहुंच गई है। मध्य प्रदेश-राजस्थान में कांग्रेस की सीट तेजी से घट रही हैं।

11:10 AM- शिव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे छात्रनेता रविंद्र भाटी ने चौंकाया
राजस्थान की शिव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे छात्रनेता रविंद्र भाटी ने सबको चौंका दिया है। वह फिलहाल सात हजार वोटों से आगे हैं। उन्होंने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा।

10:38 AM- वसुंधरा राजे करीब 13 हजार वोटों से आगे
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से 13 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इसके अलावा बांदीकुई से कांग्रेस के गजराज खटाणा 5671 वोटों से, खानपुर से कांग्रेस के सुरेश गुर्जर 195 वोट से आगे हैं।

10:34 AM- 6 दिसंबर को INDIA गठबंधन की मीटिंग
चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को INDIA गठबंधन की मीटिंग बुलाई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन की पार्टियों ने मिलकर चुनाव नहीं लड़ा था।

10:19 AM- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-बीजेपी की टक्कर
छत्तीसगढ़ में अब उलटफेर होता दिख रहा है। यहां कांग्रेस को पछाड़ते हुए बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बीजेपी सरकार बनती दिख रही है।

10:10 AM- छत्तीसगढ़ में 7 मंत्री पीछे
छत्तीसगढ़ राज्य में फिलहाल कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। इस बीच बघेल के सात मंत्री पीछे चल रहे हैं- 
मंत्री ताम्रध्वज साहू पीछे
मंत्री मोहन मरकाम पीछे 
मंत्री कवासी लखमा पीछे 
मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे 
मंत्री अमरजीत भगत पीछे 
मंत्री रुद्र गुरु पीछे 
मंत्री अनिला भेड़िया पीछे

10:03 AM- छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी आगे
चुनाव आयोग के डेटा के हिसाब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बढ़त है। यहां अब तक बीजेपी 23, वहीं कांग्रेस 18 पर आगे है।

9:59 AM- तिजारा से बालकनाथ आगे
राजस्थान के तिजारा के पहले राउंड में बीजेपी के बालकनाथ 5000 वोट से आगे। वहीं सचिन पायलट अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।

9:50 AM- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5759 मतों से आगे
राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट पर 5,759 मतों के अंतर से आगे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मतगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है और गहलोत को 12,536 वोट मिले हैं।

9:39 AM- छत्तीसगढ़ में कौन आगे
छत्तीसगढ़ की आरंग, रायपुर पश्चिम, सक्ती, रायपुर ग्रामीण, बिंद्रानवागढ़ से कांग्रेस आगे है। वहीं बिलासपुर में बीजेपी आगे।

9:31 AM- शिवराज सिंह बोले- जनता के आशीर्वाद से बीजेपी सरकार बना रही

9:29 AM- चारों राज्यों में तस्वीर लगभग साफ
मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में तस्वीर लगभग साफ हो गई है। रुझानों में एमपी-राजस्थान में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। वहीं, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

9:23 AM- राजस्थान में बीजेपी बहुमत के करीब
रुझानों में राजस्थान में बीजेपी बहुमत के करीब आती दिख रही है। पार्टी 199 में से 98 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 89 सीटों पर आगे चल रही है।

9:21 AM- नरेंद्र सिंह तोमर आगे
मध्यप्रदेश की दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आगे चल रहे हैं। इस बार बीजेपी ने तीन केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा है।

9:12 AM- तेलंगाना में कांग्रेस आगे
रुझानों में तेलंगाना में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी 64 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी बीआरएस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

9:07 AM- मध्य प्रदेश में रुझानों में बीजेपी को बहुमत
मध्य प्रदेश में रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। पार्टी 114 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार की वापसी होती दिख रही है। पार्टी 46 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राजस्थान में कांटे की टक्कर है। बीजेपी 99, कांग्रेस 95 पर आगे चल रही है।

8:49 AM- राजस्थान VIP सीट का नंबर
– सरदारपुरा – सीएम अशोक गहलोत आगे
– झोटवाड़ा – राज्यवर्धन राठौर (पीछे), अभिषेक चौधरी (कांग्रेस) आगे 
– वसुंधरा राजे – आगे
– सचिन पायलट – आगे

8:40 AM- मध्य प्रदेश की VIP सीटों का हाल
– शिवराज सिंह चौहान (सीएम)- बुधनी से आगे
– नरोत्तम मिश्रा (गृहमंत्री) – दतिया से पीछे
– कमलनाथ (पूर्व सीएम) – छिंदवाड़ा से आगे

निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और केवल वैध पास रखने वाले लोगों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। मई में कर्नाटक में भाजपा को सत्ता से हटाने के बाद कांग्रेस की नजर मध्य प्रदेश और तेलंगाना में जीत पर है और वह राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है।

इन चुनावों में प्रभावशाली प्रदर्शन से विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया गया है। भाजपा गुजरात की जीत की लय को मध्य प्रदेश में दोहराने की कोशिश कर रही है। गुजरात में भाजपा 1998 से शासन कर रही है। मध्य प्रदेश में चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर से अपनी सरकार बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। भाजपा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी जीत हासिल करने की उम्मीद कर रही है और वह लोकसभा चुनाव से पहले हिंदी भाषी राज्यों में अपनी पकड़ फिर से हासिल करना चाहती है।

मध्य प्रदेश…
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती की। एक शीर्ष निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। अधिकारी ने कहा कि राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के विधानसभा चुनाव (75.82 प्रतिशत) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है।

छत्तीसगढ़…
छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। राज्य में चुनाव और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया, ‘‘राज्य के सभी 33 जिलों, खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।’’ राज्य विधानसभा की 90 सीट के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था जिसमें 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह 2018 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 76.88 प्रतिशत मतदान से कुछ कम है।

राजस्थान…
राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए हुए चुनाव में मतों की गिनती सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘मतों की गिनती शुरू हो गई है।’’ उन्होंने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। डाक मतपत्रों की गणना के आधे घंटे बाद सुबह साढ़े आठ बजे ईवीएम से मतगणना शुरू होगी।

 तेलंगाना…
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें बीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव, उनके बेटे और सरकार में मंत्री के. टी. रामा राव, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवनाथ रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार, डी. अरविंद और सोयम बापू राव शामिल हैं। बीआरएस ने राज्य की सभी 119 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि चुनाव पूर्व समझौते के तहत भाजपा और जनसेना ने क्रमश: 111 और आठ सीट पर चुनाव लड़ा है। वहीं, कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को एक सीट दी। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम नौ विधानसभा सीट पर चुनाव मैदान में थी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button