उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

मंत्री व विधायक पर भारी पडे बरेली के मेयर उमेश गौतम

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

 

बरेली। बरेली के मेयर डा. उमेश गौतम ने ब्रज प्रांत में चल रहे भाजपा के महासदस्यता अभियान में झंडे गाड़ दिये हैं। उन्होंने अब तक पार्टी के 17285 नये सदस्य बनाये हैं। नये सदस्यों के बनाये जाने का रिकार्ड जारी है। मेयर ब्रज प्रांत में महा रिकार्ड बनाने की तैयारी में हैं। वहीं कई विधायक ऐसे हैं जो अभी तक पांच हजार का भी आंकड़ा नहीं छू पाये हैं भाजपा के कई ताकतवर मंत्री अभी तक दस हजार सदस्य नहीं बना पाये हैं। जबकि उन्हें बीस हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य हैं।भाजपा इन दिनों दूसरे चरण का सदस्यता अभियान चला रही है। 15 अक्टूबर को अभियान की समाप्ति के बाद परिणाम जारी किये जायेंगे। विधायक, सांसद, मेयर का रिपोर्ट कार्ड इस बार सदस्यों की संख्या पर निर्भर करेगा। सदस्यता अभियान में फिसडडी रहने वाले विधायकों के भाजपा टिकट भी काट सकती है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने पिछले दिनों पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक की थी। कुछ विधायकों की परफार्मेंस से वह काफी नाराज थे। उन्होंने साफ कह दिया कि जो जनप्रतिनिधि पार्टी के नये सदस्य लक्ष्य और अपेक्षा के अनुरूप नहीं बना पा रहे हैं। पार्टी हाईकमान को उनकी संस्तुति नहीं की जायेगी।यूपी के सभी सांसद कम से कम बीस हजार नए सदस्य बनाएंगे और विधायकों को दस हजार नए सदस्य बनाना होगा। इसी तरह मेयर को 15 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को दस हजार और नगर पालिका अध्यक्ष को न्यूनतम पांच हजार सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। बूथ अध्यक्षों को भी नये सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी पदाधिकारियों से लेकर विधायक, सांसद, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष की राजनीतिक हैसियत का अंदाजा उनके बनाये गये सदस्यों के आंकलन से किया जायेगा।इस क्रम मे अभी तक किसने कितने सदस्य बनाये है जिसमे बरेली मेयर सभी पर भारी दिखाई दिये जिसमें डा. उमेश गौतम-17285, राजेश चौधरी – 12046, कामिनी राठौर – 11877, प्रशांत सिंघल – 9478 , रानी पक्षालिका सिंह – 9150, धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री- 9007, जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद – 6505, डा. वीर विक्रम सिंह – 6304, डा. डीसी वर्मा – 5307,संदीप सिंह – 5078, डा. एम पी आर्या – 4847, अनूप प्रधान – 4158, धर्मवीर प्रजापति – 3970, मेघश्याम सिंह – 3709, अनूप प्रधान – 3683, संजीव अग्रवाल – 3602, विवेक कुमार वर्मा – 3526, प्रो. श्याम विहारी लाल – 3311, राजकुमार सहयोगी – 3118, राजवीर सिंह – 2508, विनोद अग्रवाल – 2166 के द्वारा सदस्य बनाये गये है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button