भारत जोड़ो पार्टी के द्वितीय निकाली गयी दलित. बौद्ध. सम्मान जनआक्रोश रैली
पार्टी कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्रीय राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
बरेली। भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली के निर्देशानुसार पूरे भारत में पार्टी के द्वारा दलित बौद्ध सम्मान जनआक्रोश रैली निकाली जा रही हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों में व्यस्त होने के बावजूद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रैली मे पहुंचे तथा दलित बौद्ध सम्मान जनआक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत में विदेशी सोच रखने वाले कुछ कट्टरपंथी ताकते हमारे देश में हमारे आपसी धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की नापाक साजिश कर रही हैं। आज इस रैली का मकसद सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल ग्राम मझिया, तहसील सदर थाना सिविल लाइंस बदायूं में स्थित है, यहां कुछ असामाजिक एवं खुरापातियों व कट्टरपंथियों के द्वारा परिसर में जबरन घुस कर, बौद्ध भिक्षुगणो से अभद्रता की गई और मठ पर कब्जा करने की कोशिश की जब कब्जा का विरोध किया गया तो स्थानीय पुलिस ने बौद्ध भिक्षुगणो के खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। आज कुछ कट्टरपंथी हमारे देश में मस्जिद, मजार, बौद्ध मठों अल्पसंख्यक के धर्म स्थलों में शिवलिंग तलाश रहे हैं,अब हमें भारत के सभी धर्मो के लोगों को एक साथ आना होगा भारत के सभी अल्पसंख्यक धार्मिक धर्म स्थलों पर कोई भी टिप्पणी अथवा कोई भी कब्जा नहीं होने देगी। भारत छोड़ो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्रीय राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन एसडीएम बरेली को सौपा तथा ज्ञापन के माध्यम से बौद्ध भिक्षुगणो के पुनः सम्मान करके वापस लाने, असामाजिक एवं खुरापातियों व कट्टरपंथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने, सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल का पुनः सौंदर्यकरण कराये जाने, भिक्षुगणो के खिलाफ शांति भंग दर्ज मुकदमा को वापस कराने, पुलिस प्रशासन द्वारा सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल और बौद्ध भिक्षुगणो को सुरक्षा की मांग की गयी।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली,राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद नाजिम अली , राष्ट्रीय सचिव सैयद इरशाद अली शाह, भिक्षु थेरोपानन्द संघनायक प्रदेश अध्यक्ष ,भिक्षु बुद्ध मित्र बरेली ,भिक्षु जीवक ज्योति बिजनौर , भिक्षु अक्षयदीप बिलारी मुरादाबाद , भिक्षु शील रतन हरदोई , बौद्धाचार्य नरेन्द्र बौद्ध बिजनौर, प्रदेश प्रभारी फिरोज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेरी शाह, प्रदेश सचिव मौलाना शफात अली, प्रदेश सचिव रोहित रॉबर्ट, जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष हनीफ इदरीसी, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राठौर, जिला सचिव अशरफ अल्वी, सतपाल कश्यप विधानसभा अध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष गुड्डू इश्तियाक, बदायूं प्रभारी नायाब अली, सज्जाद अल्वी अजर अली दिलशाद जीशान युवा नेता मोहम्मद तैमूर अली शाह जिला सचिव बन्ने अल्वी, कार्यालय अध्यक्ष कासिम अल्वी, मकसूद अल्वी, महानगर उपाध्यक्ष बडडन अल्वी, रहीस मियां, जफर अली, अली भाई, शान मोहम्मद वार्ड अध्यक्ष जोगी नवादा, फरजान खान, महेंद्र पाल राठौर, नदीम अली, निसार अली, याकूब अली, जौहरी आसिफ अल्वी, पुलिस राशिद अली, दिलशाद अल्वी, अमन अल्वी, इशरत अली, टेलर आफताब अली, रेहान खान, इत्यादि लोग मौजूद रहे ।



