उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

बरेली में जगह-जगह मनायी गयी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती

बरेली में जगह-जगह मनायी गयी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती में देखा गया सजीव प्रसारण

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

बरेली। लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारियों सहित संबंधित अधिकारियों ने देखा।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ने सुशासन और सामाजिक विकास के लिए अटल जी के योगदान को याद करते हुए समाज में उनकी प्रेरणाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आए हुए व्यक्ति के प्रति सहज रहना चाहिए एक सरकारी सेवक को सेवा करने का मौका मिलता है उसके प्रति निष्ठावान, ईमानदार, पारदर्शी, सहज, सरल होना चाहिए।

नगर मजिस्ट्रेट ने सुशासन शब्द पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशासनिक पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुनका में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। तहसील मीरगंज क्षेत्र के गांव दुनका में अटल बिहारी वाजपेई की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया एवं अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 37 मरीज खांसी बुखार दर्द एवं अन्य बीमारियों के देखे गए इसके अतिरिक्त अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई , वही अस्पताल में आए मरीजों को मिठाई एवं फल वितरित किए गए वहीं डॉक्टर वसीम ने बताया कि वर्तमान समय में खांसी बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है अपने आसपास सफाई रखें नालियों की सफाई करते रहें दूषित पानी से दूर रहें ठंड से बचे रहे खांसी बुखार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए लापरवाही नही बरते इस अवसर पर कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वसीम फार्मासिस्ट रोहित बिष्ट स्टाफ नर्स सीमा रावत सीएचओ हेमेंद्र सीएचओ चन्द्रपाल सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।।

संबंधित समाचार

Back to top button