उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

शिवपाल यादव पर भूपेन्द्र चौधरी का पलटवार, कहा- असुरों के संरक्षक से BJP को सार्टिफिकेट की जरूरत नहीं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बयान पर पलटवार करते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि माफिया, अपराधी और आंतकी रूपी असुरों के संरक्षक रहे लोगों से भाजपा को किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं, अपराधियों और आंतकियों को संरक्षण देकर उन्हें पाल-पोस कर बढ़ावा देने वालो को भाजपा सरकार का सुशासन रास नहीं आ रहा है। प्रदेश में अपराधियों, माफियाओं के खिलाफ हो रही कार्यवाही से ये बेचौन है। इसी बेचौनी और लगातार मिल रही हार से हताश विपक्ष आए दिन मुंगेरीलाल के सपने देख रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कि कौन राजधर्म को निभा रहा है और किसने हमेशा अधर्म की राह पर चलते हुए प्रदेश को तुष्टिकरण और अपराधीकरण की आग में झोंक कर जंगल राज बनाया था। इसीलिए 2014 से लेकर 2023 तक के चुनाव चाहे वे लोकसभा के हो ,विधानसभा के हो ,पंचायत के हो या शहरी निकाय के जनता ने आसुरी शक्तियों से उत्तर प्रदेश को मुक्त रखने का संकल्प लेकर भाजपा को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया।

गौरतलब है कि सपा महासचिव ने आज सीतापुर में भाजपा की तुलना असुर से करते हुये समाजवादियों को दधीचि बताया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवाद के नाम पर परिवारवादी दल चलाने वाले लोगो का सच जनता अच्छे से समझ चुकी है। इनके कुशासन में भ्रष्टाचार, अपराध, असुरक्षित महिलाएं, गरीबों, शोषित, पीड़ित का उत्पीड़न उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका था। आज जो अपराधी माफिया जेलो में बंद है इनके कुशासन में खुले आम घूमते थे।

चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पूर्ववर्ती सपा सरकार ने लूट, रंगदारी, चौथवसूली, संगठित अपराध, अवैध खनन, अवैध कब्जों, मां-बहिन बेटियों से मनमानी करने के लिए शोहदों, माफियाओं, अपराधियों, गुंडो, मबालियों को खुला छोड़ दिया था। अब सपा सरकार में खुले आम दहशत फैलाने वाले अपराधी माफिया रूपी असुर गले में तख्तियां लटका कर सरेंडर कर है।

उन्होंने कहा अपनी अपनी पहचान बचाने के लिए सपा के लोग अनर्गल बयाबाजी करते रहते है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा को अपना वोट देकर केंद्र में भाजपा सरकार की हैट्रिक का मार्ग सुनिश्चित करेगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button